Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Maharashtra: नवी मुंबई में 10 साल के लड़के के साथ दो नाबालिग लड़कों ने किया रेप, दोनों के खिलाफ केस दर्ज

10:21 AM Dec 09, 2023 IST | Yogita Tyagi

Maharashtra नवी मुंबई से एक शर्मशार कर देना वाला मामला सामने आया है, एक माँ ने आरोप लगाया है कि उसके 10 साल के बेटे के साथ 2 अन्य नाबालिग लड़कों ने दुष्कर्म किया है इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने कहा कि नवी मुंबई के NRI पुलिस स्टेशन में दो नाबालिग लड़कों के खिलाफ एक अन्य नाबालिग लड़के के साथ बलात्कार करने का मामला दर्ज किया गया है।

माँ ने दर्ज की शिकायत

पीड़िता की मां ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा कि आरोपियों ने 5 अगस्त को उसके घर पर उसके बच्चे के साथ बलात्कार किया था जिसके बाद आरोपियों ने लड़के को धमकी दी कि अगर उसने इस घटना के बारे में किसी और को बताया तो वे उसे मार देंगे। पीड़ित ने डर के कारण घटना के बारे में किसी को नहीं बताया जिसके बाद 2 सितंबर को दोनों आरोपियों ने फिर से नाबालिग बच्चे के साथ बलात्कार किया। बच्चा चुप रहा लेकिन कुछ दिनों बाद उसने अपने ही उम्र के एक रिश्तेदार को घटना के बारे में बताया, जिसने पीड़िता की मां को पूरी बात बताई जिसके बाद उसने शिकायत दर्ज कराई। पुलिस द्वारा मामले की आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article