Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Maharashtra: ठाणे में आग से दो वाहन जलकर खाक, कोई हताहत नहीं

11:35 AM Jan 17, 2024 IST | Yogita Tyagi

Maharashtra: महाराष्ट्र के ठाणे शहर में बुधवार तड़के एक आवासीय इमारत के परिसर में आग लगने से एक-एक चारपहिया और दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि श्रीरंग सोसाइटी की इमारत के भूतल पर सुबह चार बजकर 40 मिनट पर आग लग गई, हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

पाया गया आग पर काबू

Advertisement

ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि सुबह पांच बजकर 15 मिनट पर आग पर काबू पाया जा सका। उन्होंने बताया कि आग से विजय पाले नामक व्यक्ति का एक चारपहिया वाहन और एक मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई, आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

पहले हुई यह घटना

अधिकारी ने बताया कि एक अन्य घटना में, मंगलवार रात करीब 11 बजे मुंब्रा बाईपास मार्ग पर आग लगने से पान की दुकान जलकर स्वाहा हो गई। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article