टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

महाराष्ट्र : ठाणे में नौ साल की बच्ची का यौन शोषण करने के दोषी को छह साल सश्रम कारावास की सजा

महाराष्ट्र में ठाणे जिले की एक विशेष अदालत ने नौ साल की बच्ची का यौन शोषण करने के मामले दोषी पाए गए एक व्यक्ति को छह साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।

02:53 PM Jul 01, 2022 IST | Desk Team

महाराष्ट्र में ठाणे जिले की एक विशेष अदालत ने नौ साल की बच्ची का यौन शोषण करने के मामले दोषी पाए गए एक व्यक्ति को छह साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।

महाराष्ट्र में ठाणे जिले की एक विशेष अदालत ने नौ साल की बच्ची का यौन शोषण करने के मामले दोषी पाए गए एक व्यक्ति को छह साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश वी. वी. वीरकर (पॉक्सो मामलों के विशेष न्यायाधीश) ने बृहस्पतिवार को गणेश उर्फ ज्ञान मैकराव सदावर्ते को यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत दोषी पाया। गणेश को छह साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई है और 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
Advertisement
विशेष लोक अभियोजक रेखा हिवराले ने अदालत को बताया कि घटना मई 2015 में जिले के भिवंडी कस्बे में हुई थी। उन्होंने बताया कि बच्ची अपने घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी, तभी गणेश उसे वहां से एक सुनसान जगह पर ले गया, जहां उसने उसे शराब पिलाई जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद उसने उसका यौन शोषण किया और घटना की जानकारी किसी को ना देने की धमकी भी दी। बाद में, बच्ची के निजी अंगों और पेट में दर्द होने लगा, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया और मामला सामने आया। इसके बाद इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई।
Advertisement
Next Article