Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Maharastra News : यातायात नियमों के उल्लंघन के आरोप में एक दिन में 261 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

महाराष्ट्र के पालघर में पुलिस ने यातायात संबंधी नियमों का उल्लंघन करने पर एक दिन में 261 लोगों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है।

02:43 PM Aug 25, 2022 IST | Desk Team

महाराष्ट्र के पालघर में पुलिस ने यातायात संबंधी नियमों का उल्लंघन करने पर एक दिन में 261 लोगों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है।

महाराष्ट्र के पालघर में पुलिस ने यातायात संबंधी नियमों का उल्लंघन करने पर एक दिन में 261 लोगों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।पालघर जिले के पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटिल ने कहा कि पुलिस ने मंगलवार को सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक जिले में ‘ऑपरेशन ऑल आउट’ चलाया और यातायात संबंधी नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गयी।
Advertisement
‘ऑपरेशन ऑल आउट’ नियमित रूप से चलाया 
बालासाहेब पाटिल के मुताबिक इस अभियान के दौरान पुलिस ने छह वांछित अपराधियों को गिरफ्तार भी किया। इसके अलावा पुलिस ने गैर-कानूनी गतिविधियों के सिलसिले में 21 मामले और राष्ट्रीय स्वापक औषधि एवं मनः प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत दो मामले दर्ज किए।
पुलिस ने असामाजिक गतिविधियों में शामिल 127 लोगों की भी जांच की।पाटिल ने बताया कि पुलिस की कार्यप्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए ‘ऑपरेशन ऑल आउट’ नियमित रूप से चलाया जाने वाला मासिक अभियान है।
Advertisement
Next Article