W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Maharastra News : सूटकेस में मिला लड़की का शव, पुलिस ने गुजरात से दो व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

महाराष्ट्र के पालघर जिले के वलिव क्षेत्र में सड़क किनारे एक सूटकेस में एक किशोरी का शव पाए जाने के एक सप्ताह बाद पुलिस ने इस मामले में दो व्यक्तियों को गुजरात से गिरफ्तार किया है।

01:29 PM Sep 03, 2022 IST | Desk Team

महाराष्ट्र के पालघर जिले के वलिव क्षेत्र में सड़क किनारे एक सूटकेस में एक किशोरी का शव पाए जाने के एक सप्ताह बाद पुलिस ने इस मामले में दो व्यक्तियों को गुजरात से गिरफ्तार किया है।

maharastra news   सूटकेस में मिला लड़की का शव  पुलिस ने गुजरात से दो व्यक्तियों को किया गिरफ्तार
महाराष्ट्र के पालघर जिले के वलिव क्षेत्र में सड़क किनारे एक सूटकेस में एक किशोरी का शव पाए जाने के एक सप्ताह बाद पुलिस ने इस मामले में दो व्यक्तियों को गुजरात से गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।नैगांव में 26 अगस्त को झाड़ियों में एक सूटकेस पाया गया था जिसमें कंबल में लपेटा एक शव मिला था। जांच में पता चला कि उक्त शव मुंबई के अंधेरी की रहने वाली 14 वर्षीय एक लड़की का था जिस पर धारदार हथियार से किये गए हमले के कई निशान थे।लड़की स्कूल से निकलने के बाद 25 अगस्त को लापता हो गई थी जिसके बाद मुंबई पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया था।
Advertisement
Mumbai: 15 वर्षीय छात्रा का सूटकेस में शव मिलने से हड़कंप, सीसीटीवी फोटेज  खंगाल रही पुलिस - India News
पुलिस अधिकारी ने कहा कि शुरुआती जांच में लड़की की हत्या में दो व्यक्तियों की संलिप्तता सामने आयी।मीरा भायंदर वसई विरार पुलिस ने 21 साल के आसपास की आयु वाले दो संदिग्धों की तस्वीर जारी की थी। अधिकारी ने कहा कि दोनों आरोपियों को शुक्रवार रात को गुजरात के पालनपुर से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि हत्या के पीछे का उद्देश्य अभी ज्ञात नहीं है और जांच चल रही है।
Advertisement
Advertisement W3Schools
Author Image

Advertisement
×