आज है पितृ पक्ष का महाशनिवार,जरूर कर लें ये काम पूरे
हिंदू धर्म में हर एक दिन का अपना खास महत्व होता है। वहीं सभी शुभ दिनों पर अलग-अलग तरह से विधिवनुसार भगवान की पूजा करके हरर संकट से मुक्ति मिल जाती है।
07:53 AM Sep 14, 2019 IST | Desk Team
हिंदू धर्म में हर एक दिन का अपना खास महत्व होता है। वहीं सभी शुभ दिनों पर अलग-अलग तरह से विधिवनुसार भगवान की पूजा करके हर संकट से मुक्ति मिल जाती है। हर महीने एकादशी और पूर्णिमा का खास महत्व होता है और सभी इस दिन बताए गए कुछ खास उपायों की मदद से हर कष्ट से मुक्ति प्राप्त कर लेते हैं।
Advertisement
इसी तरह हर माह महाशनिवार पड़ता है जिस दिन का और भी ज्यादा महत्व बढ़ जाता है। जो इस बार पितृ पक्ष यानि आज के दिन है इससे शनिदेव की पूजा का और भी अधिक महत्व बढ़ गया है।
आज शनिवार का दिन है जो इस महीने का महाशनिवार है। इस दिन एक सिर्फ एक उपाय करने से ही आपके जीवन की सभी परेशानियों का अंत हो जाएगा। यदि आज के दिन आप सरसों के तेल का दीपक पीपल के पेड़ के नीचे जलाकर आ जाएंगे तो आपके सारे कष्टों का निवारण हो जाएगा। इसके साथ ही दीपक जलाकर जब वापस आएं तब बिना पीछे मुड़े 3 बार अपनी मनोकामना मन में बोलें इससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।
यदि आप अपना भाग्य चमकाना चाहते हैं तो महाशनिवार के दिन कपूर का एक शास्त्रीय प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए आपको 12 साबूदाने लेकर कपूर की मदद से इन्हें जलाना है। यह उपाय आप किसी भी दिन कर सकते हैं। वैसे ये उपाय गुरूवार के दिन करना अधिक शुभ माना जाता है।
यदि आप शनिदेव के अशुभ प्रभाव से परेशान हैं या फिर जीवन में सुख प्रप्ति के लिए उनकी कृपा पाना चाहते हैं तो ऐसे में कपूर के उपयोग से होने वाला एक बेहद खास उपाय आपकी सहायता कर सकता है।
इसके लिए शनि यंत्र धारण करें लेकिन कोई साधारण यंत्र नहीं इसके बदले आप कर्पूर की कालि से लिपित यंत्र धारण कर लें।
Advertisement