देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Advertisement
Advertisement
Advertisement

हरिद्वार हर की पैड़ी पर कांवडि़यों की भारी भीड़ उमड़ी है। भोलेनाथ के भक्तों ने गंगा स्नान किया और महाशिवरात्रि के लिए जल लेकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो रहे हैं। हर हर महादेव के जयकारे हरिद्वार नगरी में चारों तरफ गूंज रही है। अलग-अलग तरीके से आकर्षक कांवड़ सजाकर जलाभिषेक के लिए पहुंच रहे हैं। कुछ महाकाल का स्वरूप धारण कर पहुंचा है। महाशिवरात्रि पर 72 साल बाद इस बार तीन योगों का संयोग है।
इसके साथ ही महाशिवरात्रि के दिन शुक्र प्रदोष व्रत भी है। इस दिन व्रत रखकर भगवान शिव की पूजा करने से सभी सुख की प्राप्ति होगी। सर्वार्थ सिद्धि योग में भगवान शिव का व्रत करने और पूजा करने से हर कार्य में सफलता मिलती है। यह योग शुक्रवार को पड़ने से और फलदायी होगा। इसके अलावा इस दिन शिव योग का संयोग बन रहा है। शिव योग में साधना, मंत्र, जप शुभ फलदायी होते हैं।

आचार्य ने बताया कि भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने के लिए अपनी राशि अनुसार ज्योतिर्लिंग की पूजा करनी चाहिए। जो भक्त किसी कारण ज्योतिर्लिंग जाकर पूजा नहीं कर सकते, वे अपनी राशि अनुसार घर पर ही ज्योतिर्लिंग का चित्र लगाकर पूजा कर सकते हैं।
