महाशिवरात्रि स्पेशल : चाहते हैं अच्छा बीते 2022 तो पर शिवलिंग पर जरुर चढ़ाये ये चीज
महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की आराधना करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं।
01:54 PM Feb 28, 2022 IST | Desk Team
महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की आराधना करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। यदि आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर है तो इस महाशिवरात्रि पर आप कुछ ज्योतिषीय उपाय करके इन बाधाओं से मुक्ति पा सकते हैं।
Advertisement
जल : यह बात सभी जानते हैं किभगवान शिव को शुद्ध जल सर्वाधिक प्रिय है। शिव मंदिर जाने वाले भक्त उन्हें सबसे पहले जल ही अर्पित करते हैं। जल का सीधा संबंध चंद्र से है, जिसे शिवजी अपने मस्तक पर धारण किए हुए हैं। इसलिए जो भक्त शिवजी पर जल अर्पित करता है वह शिवजी को प्रसन्न कर लेता है। जल अर्पित करने से हमारा मन प्रसन्न होता है और चंद्र देव भी प्रसन्न होते हैं।
दूध – भगवान शिव जी की प्रिय वस्तुओं में दूध और दूध से बनी मिठाइयां शामिल हैं। शिवजी को गाय का दूध अर्पित करने से न केवल चंद्र ग्रह से जुड़ी पीड़ा दूर होती है, बल्कि शिवजी प्रसन्न होकर समस्त सुख प्रदान करते हैं। दूध अर्पित करने से पारिवारिक क्लेश मिटते हैं और स्वजनों के बीच आपसी प्रेम में बढ़ोतरी होती है।
बिल्वपत्र – बिल्वपत्र के बिना शिव पूजा अधूरी रहती है। बिल्वपत्र तीन नेत्रों का प्रतिनिधि है। शिवजी को एक बिल्वपत्र चढ़ाने से एक करोड़ कन्याओं के कन्यादान का पुण्य मिल जाता है।
भांग – भांग शिवजी को अत्यंत प्रिय है। शिवजी को भांग अर्पित करने का अर्थ है अपने भीतर की समस्त बुराइयों, दोषों का शिवजी के सामने समर्पण कर देना।
आंकड़े के फूल – शिवजी को आंकड़े के फूल अत्यंत प्रिय हैं। शिवजी को आंकड़े का एक पुष्प अर्पित करने से एक तोला सोना दान करने के बराबर पुण्य प्राप्त होता है।
Advertisement