Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

महेंद्र सिंह धोनी बने SBI के ब्रांड एंबेसडर, SBI के चेयरमैन ने कहा परफेक्ट चॉइस

10:47 AM Oct 30, 2023 IST | Prabha Dwivedi

भारत के सबसे बड़े lander स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने पूर्व क्रिकेट टीम कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MSD) को अपना ऑफिशियल ब्रांड एंबेसडर बनाया है। SBI ने बताया ब्रांड एंबेसडर के रूप में धोनी कई बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। मार्केटिंग और प्रमोशनल कैंपेन में धोनी की भूमिका एहम रहेगी इसी के साथ वो SBI के अलग अलग स्कीमो की भी जानकारी प्रचार के जरिये देते नजर आएंगे।

Advertisement

धोनी हमारे ब्रांड के लिए परफेक्ट चॉइस
SBI ने कहा कि स्ट्रेसफुल सिचुएशंस में संयम बनाए रखने की धोनी की कैपेसिटी, दबाव में स्पष्ट सोच और तेजी से फैसले लेने की उनकी प्रसिद्ध क्षमता धोनी को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का ब्रांड एंबेसडर बनने के लिए सबसे बढ़िया चॉइस बनाता है।
SBI के चेयरमैन दिनेश खारा ने धोनी को अपने ब्रांड के लिए परफेक्ट चॉइस बताया , इसी के साथ उन्होंने बताया उन्हें की धोनी को ब्रांड एंबेसडर बनाना SBI के लक्ष्य ट्रस्ट, इंटीग्रिटी और अटूट समर्पण के साथ देश और कस्टमर्स की सेवा करने के कमिटमेंट को मजबूत करना है।

बैंक का धोनी को पसंद करने की एक सबसे बड़ी वजह धोनी का तेजी से फैसले लेने की सक्ति, स्ट्रेसफुल सिचुएशंस में संयम बनाए रखने की कैपेसिटी, दबाव में स्पष्ट सोच है।

सबसे ज्यादा पसंद किये जाने वाले सेलिब्रिटी एंडोर्सर्स में से एक धोनी जिन्हे पुरे देश भर में लाखो लोग प्यार से कैप्टन कूल कहते है। जिओमार्ट ने हाल ही में फेस्टिव सीजन के पहले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया था, जिसमे धोनी नए  ad कैंपेन करते नजर आये थे। इंडिगो पेंट्स, गोडैडी,भारत मैट्रिमोनी जैसे ब्रांड्स के लिए भी प्रचार प्रसार कर चुके है।

Advertisement
Next Article