Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

बॉलीवुड में नई पारी शुरू करेंगे महेंद्र सिंह धोनी, फिल्मों कर सकते हैं ये काम

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी को लेकर आए दिन कोई ना कोई खबर सामने आती रहती है।

07:15 AM Aug 30, 2019 IST | Desk Team

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी को लेकर आए दिन कोई ना कोई खबर सामने आती रहती है।

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी को लेकर आए दिन कोई ना कोई खबर सामने आती रहती है। भारतीय टीम की विश्व कप के सेमीफाइनल में हार के बाद से ही महेंद्र सिंह के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को लेकर खबरें आ रही हैं। हर किसी को इस बात की दिलचस्पी है कि महेंद्र सिंह धोनी अभी भी इटरनेशनल क्रिकेट खेलेंग या फिर वह संन्यास ले लेंगे। अब इसका जवाब तो सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी ही दे सकते हैं।
Advertisement
 बता दें कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ आने वाली टी20 सीरीज के लिए पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को टीम में शामिल नहीं किया गया है। खबरें यह आ रही हैं कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस सीरीज के लिए बोर्ड को खुद धोनी ने अपने उपलब्‍ध की जानकारी देते हुए कहा कि वो इस सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। 
महेंद्र सिंह धोनी इससे पहले वेस्टइंडीज दौरे पर भी नहीं गए थे उन्होंने बोर्ड से 2 महीने का ब्रेक लिया था। इसकी जगह आर्मी ट्रेनिंग पर धोनी 15 दिन के लिए कश्मीर गए थे। मीडिया में यह खबरें आ रहीं हैं कि भविष्य को लेकर धोनी बड़ा फैसला कर सकते हैं। हालांकि यह फैसला क्रिकेट से नहीं जुड़ा है बल्कि वह बॉलीवुड में अपनी नई पारी शुरु करने जा रहे हैं। 
खबरें के अनुसार बॉलीवुड में निवेश करने का फैसला महेंद्र सिंह धाेनी कर सकते हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्मी दुनिया के कॉर्पोरेट घरानों से धोनी मिल रहे हैं और फिल्‍म प्रोड्यूसर के तौर पर अपनी दूसरी पारी खेल सकते हैं। एक खबर के मुताबिक, धोनी की बॉलीवुड फिल्मों में खासी दिलचस्पी उनकी हमेशा से रही है। 
अपना पहला प्रोजेक्ट शुरु कर सकते हैं जॉन अब्राहम के साथ
फिल्‍म मेकर नीरज पांडे ने धोनी के बायोपिक बनाई थी और उसमें धोनी के किरदार में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत नजर आए। धोनी ने इस दौरान फिल्‍म बनाने में छोटी-छोटी चीजें समझीं थीं। 
खबरों के अनुसार, बॉलीवुड अभिनेता और दोस्त जॉन अब्राहम के साथ मिलकर धोनी अपने पहले प्रोजेक्ट पर काम कर सकते हैं। किसी तरह का आधिकारिक बयान अभी तक मीडिया के सामने नहीं अाया है। 
धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट खेल सकते हैं टी20 विश्व कप तक
विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत को न्यूजीलैंड से करारी हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद यह खबरें आनी शुरु हो गईं थीं कि इंटरनेशनल क्रिकेट से धोनी संन्यास ले सकते हैं।
पहले तो खबरें आईं थीं कि धोनी क्रिकेट को अलविदा कह रहे हैं लेकिन अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप के लिए चयनकर्ताओं ने उन्हें अभी यह फैसला लेने से मना कर दिया। चयनकर्ताओं का मानना है कि भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत को धोनी इस दौरान तैयार कर सकते हैं। 
Advertisement
Next Article