टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

महेंद्र सिंह धोनी की मैदान में हुई वापसी, बल्लेबाजी टिप्स दोस्त को देते दिखाई दिए, वीडियो वायरल

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी विश्व कप के बाद से क्रिकेट के मैदान से दूर चल रहे हैं। न्यूजीलैंड ने विश्व कप के सेमीफाइनल मैच में भारत को करारी मात दी थी।

06:43 AM Nov 25, 2019 IST | Desk Team

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी विश्व कप के बाद से क्रिकेट के मैदान से दूर चल रहे हैं। न्यूजीलैंड ने विश्व कप के सेमीफाइनल मैच में भारत को करारी मात दी थी।

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी विश्व कप के बाद से क्रिकेट के मैदान से दूर चल रहे हैं। न्यूजीलैंड ने विश्व कप के सेमीफाइनल मैच में भारत को करारी मात दी थी। उसके बाद से धोनी ने क्रिकेट के मैदान पर वापसी नहीं की है। 
Advertisement
हालांकि भारतीय टीम में उनकी वापसी नहीं हुई है लेकिन अभ्यास करना धोनी ने पिछले दिनों से शुरु कर दिया है। सोशल मीडिया पर धोनी की कुछ तस्वीरें सामने आई है जिसमें वह अपने दोस्त को कुछ बल्लेबाजी की टिप्स देते हुए दिखाई दे रहे हैं। 
मैदान पर वापस लौटे महेंद्र सिंह धोनी
बता दें कि विश्व कप के बाद से ही महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट के मैदान से दूर हैं। हालांकि धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट के साथ घरेलू क्रिकेट भी नहीं खेल रहे। धोनी ने मैदान पर अब लौटने का फैसला करा है। धोनी ने नेट्स में जाकर पहले बल्लेबाजी की उसके बाद फिर उन्होंने बल्लेबाजी के कुछ टिप्स मैदान पर अपने दोस्त को दिए। 

धोनी का सोशल मीडिया  पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में धोनी बल्लेेबाजी के बारे में दोस्त को कुछ समझाते हुए दिखाई दे रहे हैं। बता दें रांची में युवा गेंदबाजों के खिलाफ धोनी अभ्यास करते दिखाई दिए थे।
बाहर चल रहे हैं धोनी टीम से 
विश्व कप के बाद भारतीय टीम वेस्टइंडीज दौरे पर गई थी और धोनी ने उस दौरान कुछ निजी वजह से टीम में शामिल ना होने की बाद चयनकर्तायाओं से की थी। उसके बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में भी धोनी नहीं शामिल हुए थे। हालांकि धोनी को टीम से बाहर बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के लिए करने का फैसला लिया। 
धोनी को टीम में मौका देने पर भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने कहा था कि अब हम धोनी से आगे की सोचने लगे हैं और अब सिर्फ युवा खिलाड़ियों को ही टीम में मौका दिया जाएगा। जिसमें पंत और सैमसन जैसे खिलाड़ी शामिल होंगे। बता दें वेस्टइंडीज दौरे पर भी धोनी को मौका नहीं दिया है। 
महेंद्र सिंह धोनी खेल सकते हैं टी20 विश्व कप?

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी भारतीय टीम से फिलहाल बाहर चल रहे हैं। हालांकि टी20 विश्व कप में उनके खेलने की उम्मीद जगी हुई है। टी20 विश्वकप के लिए संजू सैमसन ज्यादा अनुभवी नहीं है और उम्मीद के अनुसार ऋषभ पंत वैसा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। ऐसा कहा जा रहा है टीम में वापसी धोनी आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करके कर सकते हैं। 
Advertisement
Next Article