Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

महेंद्र सिंह धोनी की पूर्व गर्लफ्रेंड 'प्रियंका झा' के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल

NULL

12:55 PM Aug 04, 2017 IST | Desk Team

NULL

वर्ष 2016 में आयी फिल्म ‘महेंद्र सिंह धोनी -द अनटोल्ड स्टोरी’ दर्शकों को खूब पसंद आई, सुशांत सिंह राजपूत ने धोनी के किरदार को बहूबी निभाया और फिल्म ने भी धोनी के जीवन के बारे में फैन्स को काफी कुछ जानने का मौका दिया। इन्ही किस्सों में से एक है धोनी की गर्लफ्रेंड रही ‘प्रियंका झा’ , जिनका किरदार दिशा पटानी ने निभाया था।

Advertisement
फिल्म में दिखाया गया जब धोनी भारतीय टीम के साथ विदेश दौरे पर गए होते है तब प्रियंका की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो जाती है। ये सच है और धोनी को इस बात से गहरा दुःख हुआ था।

कहा जाता है की धोनी और प्रियंका वर्ष 1999 से एक दुसरे को डेट कर रहे थे और बचपन में एक साथ एक ही स्कूल में पढ़े थे। वर्ष 2002 में प्रियंका झा की दर्दनाक हादसे में मौत हो जाती है जिसके बाद धोनी करीब 6 महीनों तक काफी दुखी रहे थे।

पर प्रियंका झा के बारे में अभी तक ज्यादा जानकारियां नहीं मिल पायी है। लेकिन पिछले दिनों एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसमे धोनी और उनकी गर्लफ्रेंड प्रियंका झा नज़र आ रहे है।

इस बात की पुष्टि तो नहीं हो पायी है की ये तस्वीर सही है या नहीं। इस तस्वीर को शेयर करने वाले शख्स का नाम मौलिक प्रजापति है जिन्होंने ट्विटर पर इस तस्वीर को पोस्ट किया और साथ में कैप्शन भी दिया है की ‘धोनी और उनकी गर्लफ्रेंड प्रियंका की एक साथ अकेली और आखिरी तस्वीर।

अब इस तस्वीर पर महेंद्र सिंह धोनी की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है तो फैन्स इस तस्वीर को सही नहीं मान पा रहे है। महेंद्र सिंह धोनी विवादों से बचने वाली छवि के लिए जाने जाने जाते है तो शायद उन्होंने इस बहस से किनारा किया हुआ है। फिलहाल धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ खुशहाल वैवाहिक जीवन बिता रहे है।

Advertisement
Next Article