Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

मोहल्ला क्लीनिक के बाद दिल्ली में खुलेंगे 'महिला मोहल्ला क्लीनिक', दवाइयों के साथ टेस्ट भी होंगे Free

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की महिलाओं के लिए महिला मोहल्ला क्लीनिक शुरु करने का ऐलान किया है।

12:14 PM Nov 02, 2022 IST | Desk Team

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की महिलाओं के लिए महिला मोहल्ला क्लीनिक शुरु करने का ऐलान किया है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की महिलाओं के लिए महिला मोहल्ला क्लीनिक शुरु करने का ऐलान किया है। दिल्ली में महिलाओं के लिए विशेष स्त्री रोग विशेषज्ञ सेवाएं, परीक्षण, दवाएं और परीक्षण निःशुल्क उपलब्ध की जएंगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी है।  केजीरवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा, दिल्ली की महिलाओं के लिए ख़ुशखबरी, आज से दिल्ली की विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं में एक और नई पहल होने जा रही है। सरकार महिलाओं के लिए विशेष “महिला मोहल्ला क्लिनिक” शुरू करने जा रही है जहां महिलाओं को अपने स्त्री रोग विशेषज्ञ की सेवाएँ, जाँच, दवाइयाँ व टेस्ट मुफ़्त उपलब्ध होंगे।
Advertisement

बता दें, दिल्ली के निवासियों को उनके घरों के पास बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए दिल्ली सरकार द्वारा वर्ष 2015 में मोहल्ला क्लिनिक योजना शुरू की गई थी।  इसके तहत प्रदेश में जगह-जगह क्लीनिक स्थापित कर प्रदेश की जनता को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। 
वहीं, दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी को हरा कर फिर से जीत हासिल करने के मिशन में जुटी भाजपा बुधवार को ‘नमो साइबर योद्धा’ अभियान को लॉन्च करने जा रही है। 
दिल्ली से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी बात
भाजपा के मुताबिक ‘नमो साइबर योद्धा’ अपनी तरह का पहला आर्गेनिक, ऑनलाइन स्वयंसेवी अभियान और पहल है जो सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं को दिल्ली से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी-अपनी बात रखने के लिए प्रेरित करेगा। यह दिल्ली के उन लोगों के लिए एक प्लेटफॉर्म होगा जो राजनीति में नहीं होने के बावजूद दिल्ली से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी बात रखना चाहते हैं।
भाजपा का यह दावा है कि नमो साइबर योद्धा स्वयंसेवकों की एक सेना की तरह काम करेगी जो दिल्ली की केजरीवाल सरकार और आम आदमी पार्टी के झूठ, भ्रष्टाचार और गलत कामों की सच्चाई दिल्ली की जनता को बताएगी।
Advertisement
Next Article