W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा, सीएम नीतीश ने 1000000 'जीविका दीदी' को ट्रांसफर किए ₹4,28,08,60,000

02:44 PM Nov 28, 2025 IST | Shivangi Shandilya
महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा  सीएम नीतीश ने 1000000  जीविका दीदी  को ट्रांसफर किए ₹4 28 08 60 000
Mahila Rojgar Yojana

Mahila Rojgar Yojana : 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' के अंतर्गत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कर कमलों से बिहार की 10 लाख जीविका दीदियों को 10-10 हजार रुपए प्रति लाभार्थी की दर से कुल 1,000 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की गई। इनमें भागलपुर जिले की भी 10 हजार से अधिक महिलाएं शामिल हैं। भागलपुर जिले में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अन्तर्गत अब तक कुल 4 लाख 28 हजार 86 महिलाओं को लाभान्वित किया जा चुका है, जिससे इन लाभान्वित महिलाओं के खाते में कुल 428.086 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए।

Advertisement

10 हजार से अधिक महिलाओं को मिला लाभ

Mahila Rojgar Yojana
Mahila Rojgar Yojana

शुक्रवार को आयोजित किए गए कार्यक्रम में 10 हजार से अधिक अतिरिक्त महिलाएं इस योजना के तहत लाभान्वित हुईं, जिससे उनके बैंक खातों में 10 करोड़ रुपए से अधिक राशि भेजी गई। जिला मुख्यालय स्थित समीक्षा भवन के अलावा सभी प्रखंड मुख्यालयों एवं जीविका संकुल संघों में कार्यक्रम का लाइव वीडियो प्रसारण किया गया। भागलपुर के समीक्षा भवन में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी एवं उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह की उपस्थिति में कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में जिला स्तरीय पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में जीविका दीदी शामिल हुईं।

Advertisement

Mahila Rojgar Yojana: भारी संख्या में महिलाओं का आभार

Mahila Rojgar Yojana
Mahila Rojgar Yojana

इस दौरान भागलपुर की फूलन कुमारी, जो ओम जीविका सहायता समूह की दीदी हैं, ने मुख्यमंत्री को महिलाओं को रोजगार एवं उद्यम के लिए सहायता राशि उपलब्ध कराने के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। यहां बड़ी संख्या में जीविका दीदियां उपस्थित रहीं। भागलपुर जिले में अब तक 35,478 स्वयं सहायता समूहों का गठन किया जा चुका है।

Advertisement

इन स्वयं सहायता समूहों से कुल 4 लाख 30 हजार 985 महिलाएं जुड़ गई हैं। बता दें कि पिछले दो माह में एक लाख से अधिक नए सदस्य जीविका स्वयं सहायता समूह की सदस्य बनीं और 7 हजार से अधिक नए स्वयं सहायता समूहों का गठन किया गया। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की वजह से महिलाएं जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ने को इच्छुक हुई हैं।

यह योजना 29 अगस्त 2025 को की गई थी शुरू

Mahila Rojgar YojanaMahila Rojgar Yojana
Mahila Rojgar Yojana

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना बिहार सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल है। राज्य सरकार द्वारा 29 अगस्त 2025 को इस योजना की शुरुआत की गई है। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना है, जिससे वे स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बन सकें एवं अपने परिवार को आर्थिक रूप से सशक्त बना सकें। जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़े प्रत्येक परिवार की एक महिला सदस्य को इस योजना के तहत लाभान्वित किया जा रहा है।

Mahila Rojgar Yojana kaise kare paise check? बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर

प्रत्येक लाभार्थी महिला के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से 10-10 हजार रुपए की राशि प्रदान की जा रही है। इस राशि से महिलाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। इस योजना से महिलाओं के साथ-साथ परिवार की आमदनी बढ़ेगी।

ALSO READ: बिहार में नई सरकार बनते ही महिलाओं की खुली किस्मत! आज 55,000 महिलाओं के खाते में आएंगे 10000 रुपए

Advertisement
Author Image

Shivangi Shandilya

View all posts

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।

Advertisement
Advertisement
×