W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

महिंद्रा एंड महिंद्रा के एमेरिटस चेयरमैन केशब महिंद्रा का निधन, 99 साल की उम्र में ली अंतिम सास

महिंद्रा एंड महिंद्रा के मानद चेयरमैन केशब महिंद्रा का बृहस्पतिवार सुबह (12 अप्रैल, 2023) मुंबई में निधन हो गया।

02:37 PM Apr 12, 2023 IST | Desk Team

महिंद्रा एंड महिंद्रा के मानद चेयरमैन केशब महिंद्रा का बृहस्पतिवार सुबह (12 अप्रैल, 2023) मुंबई में निधन हो गया।

महिंद्रा एंड महिंद्रा के एमेरिटस चेयरमैन केशब महिंद्रा का निधन  99 साल की उम्र में ली अंतिम सास
Advertisement
महिंद्रा एंड महिंद्रा के एमेरिटस चेयरमैन केशब महिंद्रा का बृहस्पतिवार सुबह (12 अप्रैल, 2023) मुंबई में निधन हो गया। महिंद्रा परिवार के एक करीबी व्यक्ति ने बताया कि केशव महिंद्रा (99 वर्ष) ने आज सुबह घर पर ही अंतिम सांस ली। वह 1947 में कंपनी में शामिल हुए थे और 1963 में इसके चेयरमैन बन गए थे।।
Advertisement
वाहन विनिर्माताओं के संगठन सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने बयान में कहा कि भारतीय वाहन उद्योग ने अपने अग्रणी लोगों में से एक को आज खो दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय वाहन उद्योग की यात्रा के शुरुआती वर्षों में उनके नेतृत्व ने देश को वैश्विक स्तर पर एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी के रूप में पहचान दिलाई। उनकी मदद से ही भारत वाहन क्षेत्र का विनिर्माण केंद्र बन सका।’’
Advertisement
बता दें कि हाल ही में जारी फोर्ब्स की 2023 की बिलेनियर्स सूची में उन्हें भारत के 16 नए अरबपतियों में शामिल किया गया था। केशब महिंद्रा, उद्योगपति आनंद महिंद्रा के चाचा थे और अभी तक महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरमैन एमेरिटस थे।
Advertisement
Author Image

Advertisement
Advertisement
×