Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Mahindra XUV 3XO : भारतीय बाजार में तहलका मचाने आ गई महिंद्रा की ये XUV, इतना होगा बुकिंग प्राइस

02:35 PM May 17, 2024 IST | Beauty Roy
Mahindra XUV 3XO

Mahindra XUV 3XO : महिंद्रा XUV 3XO को हाल ही में इंडियन मार्केट में लॉन्च किया गया। इस कार की लन्चिंग के साथ ही ये गाड़ी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर गई। महिंद्रा की ये कार एक बजट-फ्रेंडली कॉम्पैक्ट एसयूवी है। इस कार की ऑफिशियल बुकिंग आज बुधवार 15 मई से शुरू की जा रही है। वहीं कंपनी 26 मई से इस कार को डिलीवर करना भी शुरू कर देगी।

Highlights

क्या है बुकिंग प्राइस?

Advertisement
Mahindra XUV 3XO

भारतीय बाजार में महिंद्रा XUV 3XO मौजूद गाड़ियों से मुकाबला कर रही है। महिंद्रा की ये कार (Top 10 Cars) टाटा नेक्सन, मारुति सुजुकी ब्रेजा, हुंडई वेन्यू और किआ सोनेट की राइवल कार है। बता दें कि ऑफिशियल डीलरशिप के जरिए इस कार की बुकिंग की जा सकती है। महिंद्रा XUV 3XO की बुकिंग प्राइस को 21 हजार रुपये रखा गया है।

इंटीरियर डिज़ाइन भी होगा खास

Mahindra XUV 3XO

इस कार में डुअल-पेन पैनोरैमिल सनरूफ लगाया गया है. वहीं इस कार के लोअर वेरिएंट में सिंगल-पेन सनरूफ दिया गया है। महिंद्रा की इस कार में लेवल-2 ADAS, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल का फीचर भी दिया गया है। महिंद्रा XUV 3XO पेट्रोल और डीजल दोनों तरह के इंजन ऑप्शन के साथ मार्केट में आई है। इस कार के ट्रांसमिशन में मैनुअल और AMT यूनिट्स दोनों को जोड़ने का ऑप्शन मौजूद है।

ऑटोमेटिक गियर बॉक्स से है लैस

Mahindra XUV 3XO

महिंद्रा XUV 3XO का पावरट्रेन XUV300 की तरह ही रखा गया है। महिंद्रा की नई कार के इंजन में तीन वेरिएंट शामिल हैं। इस कार में 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन का ऑप्शन मिल रहा है, जिससे 109 bhp की पावर मिलती है और 200 Nm का टॉर्क जेनेरेट होता है। वहीं महिंद्रा की इस कार में 1.2-लीटर TGDi का इंजन भी मिल रहा है, जिससे 129 bhp की पावर जेनेरेट होती है और 230 Nm का टॉर्क मिलता है। इन दोनों इंजन के साथ में मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमेटिक गियर बॉक्स का ऑप्शन भी मिल रहा है। साथ ही 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन में ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के ऑप्शन के साथ ही आ रहा है। इस कार में 1.5-लीटर के डीजल इंजन का ऑप्शन भी मिल रहा है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Advertisement
Next Article