Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Mahindra XUV 700 2026: नया अवतार भारतीय बाजार में मचाएगा तहलका, प्रीमियम इंटिरियर, दमदार इंजन के साथ लॉन्च होगी कार

12:21 PM Oct 13, 2025 IST | Himanshu Negi
Mahindra XUV 2026 ( source: social media)

Mahindra XUV 700 2026: महिंद्रा ने भारतीय बाजार में कुछ दिनों पहले ही कम कीमत में दमदार Bolero और Bolero Neo को लॉन्च करके बाजार में तहलका मचा दिया है। अब महिंद्रा की एक और गाड़ी XUV 700 का नया अवतार बाजार में जल्द लॉन्च हो सकता है। माना जा रहा है कि दिसंबर 2025 तक XUV 700 का नया वर्जन प्रीमियम, इंटिरियर, दमदार इंजन समेत कई शानदार फीचर के साथ लॉन्च किया जा सकता है। साथ ही नए फेसलिफ्ट में कार के फ्रंट में ज्यादा बदलाव देखने को मिल सकता है।

Mahindra XUV 700 2026: नया फेसलिफ्ट लॉन्च होगा

Advertisement
Mahindra XUV 700 2026 (source: social media)

महिंद्रा जल्द ही नया फेसलिफ्ट लॉन्च करने की तैयारी में है। माना जा रहा है कि इस नए वर्जन में एक्सटीरियर डिजाइन में अधिक बदलाव नहीं देखने को मिल सकता वहीं इंटिरियर में कई नए फीचर के साथ प्रीमियम बनाने की कोशिश करेगी। XUV 700 2026 के वर्जन में LED हेडलैंप, फ्रंट में नया ग्रिल, C-आकार में रनिंग लाइट्स, नया बंपर, शानदार Alloy Wheels और टेललाइट को शामिल किया जा सकता है।

Mahindra XUV 700 2026 Interior: Triple स्क्रीन सेटअप

Mahindra XUV 700 2026 Interior

महिंद्रा की दमदार कार XUV 700 की भारतीय बाजार में अलग पहचान कायम है। अब नया फेसलिफ्ट कई शानदार फीचर के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इंटिरियर की बात करें तो Triple स्क्रीन सेटअप, पैनोरमिक सनरूफ, 16-स्पीकर के साथ हरमन कार्डन का प्रीमियम ऑडियो सिस्टम और टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया जा सकता है।

Mahindra XUV 700 2025 Engine: 2 दमदार इंजन के विकल्प

Mahindra XUV 700 2025

भारतीय बाजार में मौजूद XUV 700 में दो दमदार इंजन के विकल्प दिए गए है। बता दें कि पहला 2.0-लीटर का टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है और दूसरा 2.2-लीटर का mHawk डीजल इंजन दिया गया है। इन दोनों की क्षमता की बात करें तो पेट्रोल वेरिएंट 200 hp की पावर और 380 Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है वहीं डीजल वेरिएंट 185 hp की पावर और 450 Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है।

ALSO READ: Nissan C-SUV Tekton Look: कार से उठाया पर्दा, बोल्ड लुक, शानदार फीचर के साथ बाजार में उड़ाएगी गर्दा

Advertisement
Next Article