For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

पूर्वी यूक्रेन में सूमी से भारतीय छात्रों को निकालने पर अब मुख्य जोर : विदेश मंत्रालय

भारत ने शनिवार को कहा कि पूर्वी यूक्रेन के सूमी में फंसे करीब 700 भारतीय छात्रों को निकालने पर अब उसका मुख्य जोर है जहां पर गोलाबारी और हवाई हमले देखे गए हैं।

12:29 AM Mar 06, 2022 IST | Shera Rajput

भारत ने शनिवार को कहा कि पूर्वी यूक्रेन के सूमी में फंसे करीब 700 भारतीय छात्रों को निकालने पर अब उसका मुख्य जोर है जहां पर गोलाबारी और हवाई हमले देखे गए हैं।

पूर्वी यूक्रेन में सूमी से भारतीय छात्रों को निकालने पर अब मुख्य जोर   विदेश मंत्रालय
भारत ने शनिवार को कहा कि पूर्वी यूक्रेन के सूमी में फंसे करीब 700 भारतीय छात्रों को निकालने पर अब उसका मुख्य जोर है जहां पर गोलाबारी और हवाई हमले देखे गए हैं।
Advertisement
हमारा मुख्य जोर अब सूमी से भारतीय छात्रों को निकालने पर
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने संवाददाताओं से कहा कि हमें उम्मीद है कि अगले कुछ घंटे में खारकीव और पिसोचिन से अपने सभी नागरिकों को निकाल लिया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘हमारा मुख्य जोर अब सूमी से भारतीय छात्रों को निकालने पर है। हमलोग उनकी निकासी के लिए कई विकल्पों पर विचार कर रहे हैं।
गोलाबारी और हिंसा जारी
Advertisement
बागची ने रूस और यूक्रेन से स्थानीय स्तर पर संघर्ष विराम के भारत के आह्वान को भी दोहराया ताकि युद्धग्रस्त क्षेत्रों से भारतीयों को निकाला जा सके। बागची ने कहा, ‘‘सूमी से भारतीयों को निकालना चुनौतीपूर्ण है क्योंकि वहां गोलाबारी और हिंसा जारी है तथा परिवहन के साधनों की कमी है।’’ उन्होंने कोई विस्तृत जानकारी दिए बिना कहा कि भारत छात्रों के निकासी के लिए अन्य कई विकल्पों पर विचार कर रहा है।
उन्होंने कहा, ‘‘हम संबंधित सभी पक्षों के संपर्क में हैं। हमारे लिए सबसे अच्छा विकल्प युद्धविराम होगा जिससे कि हम अपने छात्रों को बाहर निकाल सकते हैं और हम रूस तथा यूक्रेन दोनों पक्षों से इस तरह के स्थानीय स्तर पर युद्धविराम की अनुमति देने के लिए दृढ़ता से दबाव डाल रहे हैं।’’
पिसोचिन से सभी भारतीय नागरिकों से निकाल लिया गया – बागची
बागची ने कहा कि भारत के निकासी प्रयासों का पूरा ध्यान अब छात्रों को सूमी से सुरक्षित बाहर निकालने पर है। यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने कहा, ‘‘पिसोचिन से सभी भारतीय नागरिकों से निकाल लिया गया है। मिशन उनकी यात्रा के दौरान उनके संपर्क में बना रहेगा। उनकी सुरक्षा हमेशा हमारी प्राथमिकता रही है। सुरक्षित रहें, मजबूत रहें।’’
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि लगभग सभी भारतीय अब खारकीव शहर छोड़ चुके हैं। उन्होंने कहा, ‘‘यह एक बहुत ही सकारात्मक प्रगति है। पिछले कुछ दिनों से यह काफी चिंता का विषय बना हुआ था।’’ बागची ने कहा कि निकासी अभियान ‘ऑपरेशन गंगा’ के तहत 63 उड़ानों ने 13,300 से अधिक भारतीयों को वापस लाया है।
इन 63 उड़ानों में से 15 उड़ानें पिछले 24 घंटों में लगभग 2,900 नागरिकों को वापस लेकर आईं। प्रवक्ता ने कहा कि भारतीयों को वापस लाने के लिए अगले 24 घंटों में 13 उड़ानें संचालित होने वाली हैं। यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद स्थापित विदेश मंत्रालय के नियंत्रण कक्ष को शनिवार दोपहर तक 12,214 कॉल और लगभग 9,000 ईमेल मिले हैं।
बागची ने कहा, चूंकि भारत भारतीयों की अधिक संख्या वाले क्षेत्रों से उनकी निकासी प्रक्रिया को पूरा कर रहा है, लेकिन अब वह उन क्षेत्रों को देखेगा जहां कुछ भारतीय अब भी फंसे हुए हैं।
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
×