मैनपुरी उपचुनाव : नामांकन से पहले अखिलेश और डिंपल ने मुलायम सिंह को किया नमन
मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार डिंपल यादव और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नामांकन से पहले मुलायम सिंह यादव को नमन किया।
मैनपुरी उपचुनाव में सपा के प्रत्याशी के रूप में दरअसल नेताजी की समाजवादी आस्थाओं का ही नामांकन हो रहा है। जिस प्रकार दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी दलों के लोगों और जनमानस ने सैफई आकर नेताजी को श्रद्धांजलि दी है, उसका सच्चा परिणाम ये होगा कि सपा प्रत्याशी की ऐतिहासिक जीत होगी। pic.twitter.com/25Q4FFKSe4
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 14, 2022
डिंपल यादव पति अखिलेश यादव के साथ कलेक्ट्रेट पर नामांकन करने पहुंचेंगी। नामांकन के दौरान कलेक्ट्रेट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। डिंपल यादव दोपहर एक से दो बजे के बीच वे नामांकन दाखिल करेंगीं डिंपल यादव पूर्व में फिरोजाबाद और कन्नौज से भी लोकसभा चुनाव लड़ चुकी हैं। वहीं अब वे मैनपुरी से चुनावी मैदान में हैं।