टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Mainpuri By-election : मुलायम की विरासत बचा पाएंगी बहु डिंपल? मैनपुरी से आज भरेंगी नामांकन

मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट से उपचुनाव में समाजवादी पार्टी ने डिंपल यादव को उम्मीदवार बनाया है। सपा प्रमुख की पत्नी और मुलायम सिंह की बहु डिंपल आज उपचुनाव के लिए नामांकन भरने वाली हैं।

10:12 AM Nov 14, 2022 IST | Desk Team

मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट से उपचुनाव में समाजवादी पार्टी ने डिंपल यादव को उम्मीदवार बनाया है। सपा प्रमुख की पत्नी और मुलायम सिंह की बहु डिंपल आज उपचुनाव के लिए नामांकन भरने वाली हैं।

मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट से उपचुनाव में समाजवादी पार्टी ने डिंपल यादव को उम्मीदवार बनाया है। सपा प्रमुख की पत्नी और मुलायम सिंह की बहु डिंपल आज उपचुनाव के लिए नामांकन भरने वाली हैं। इस सीट पर 5 दिसंबर को मतदान होगा जबकि 8 दिसंबर को मतगणना होगी। 
 डिंपल यादव आज पति अखिलेश यादव के साथ कलेक्ट्रेट पर नामांकन करने पहुंचेंगी। नामांकन के दौरान कलेक्ट्रेट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। डिंपल यादव दोपहर एक से दो बजे के बीच वे नामांकन दाखिल करेंगीं डिंपल यादव पूर्व में फिरोजाबाद और कन्नौज से भी लोकसभा चुनाव लड़ चुकी हैं। वहीं अब वे मैनपुरी से चुनावी मैदान में हैं।
चाचा शिवपाल के नाम को लेकर थी चर्चा 
समाजवादी पार्टी के लिए मैनपुरी सीट मुलायम सिंह की विरासत है। जिसे अखिलेश यादव हर हाल में बचाना चाहते है। पिछले कुछ दिनों से इस बात की चर्चा ज्यादा हो रही थी कि सपा द्वारा मैनपुरी सीट से किसे खड़ा किया जाएगा, उम्मीदवार के तौर पर डिंपल यादव के नाम पर मुहर लगते ही, मुलायम की विरासत घर में ही रह गई है।
हालांकि, खबरे ये भी आ रही थी कई अखिलेश इस सीट से अपने चाचा शिवपाल को खड़ा कर सकते है लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया ।अखिलेश ने इस सीट से पत्नी डिंपल को खड़ा करके वोट बैंक को बचाने की पूरी कोशिश की है। मुलायम सिंह यादव इस सीट से पांच बार सांसद रहे हैं। मैनपुरी सीट को सपा का गढ़ माना जाता है। 
Advertisement
Advertisement
Next Article