Mainpuri: डिंपल यादव ने किया बड़ा फेर- बदल, जीत दर्ज कर ले गई लोकसभा सीट
मैनपुरी उपचुनाव में जसवंतनगर विधानसभा सीट पर मतगणना पूरी होने तक समाजवादी पार्टी ने निर्णायक बढ़त बना कर डिंपल यादव ने मुलायम सिंह यादव और शिवपाल यादव का भी रिकार्ड तोड़ दी
03:50 PM Dec 08, 2022 IST | Desk Team
मैनपुरी उपचुनाव में जसवंतनगर विधानसभा सीट पर मतगणना पूरी होने तक समाजवादी पार्टी ने निर्णायक बढ़त बना ली है। वहीं दोपहर करीब एक बजे जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र में मतगणना पूरी हो गई। हालांकि खास बात ये रही कि इस सीट पर डिंपल यादव ने मुलायम सिंह यादव और शिवपाल यादव का भी रिकार्ड तोड़ दिया।
Advertisement
डिंपल यादव ने सभी पुरानी रिकॉर्ड तोड़े
मैनपुरी लोकसभा के अंतर्गत आने वाली जसवंतनगर विधानसभा सीट पर डिंपल यादव ने सभी पुरानी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। डिंपल यादव ने इस विधानसभा सीट पर करीब 1.05 लाख वोट से ज्यादा की लीड़ हासिल की। जिसके बाद मुलायम सिंह यादव और शिवपाल सिंह यादव का भी रिकॉर्ड टूट गया।
विधानसभा चुनाव का रिजल्ट
दरअसल पिछले विधानसभा चुनाव में शिवपाल सिंह यादव ने इसी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। वे इससे पहले जसवंतनगर सीट से ही विधायक थे। 2022 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर 90,789 वोट से जीते थे। तब उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी विवेक शाक्य को हराया था। तब विवेद शाक्य ने 68,739 वोट हासिल किए थे। जबकि शिवपाल सिंह यादव को 1,59,718 वोट मिले थे।
हालांकि बात यहीं खत्म नहीं होती है, इस सीट 2019 के लोकसभा चुनाव में मुलायम सिंह यादव के भी मात्र 62 हजार के करीब वोट मिले थे। ऐसे में डिंपल यादव ने इस सीट पर दोनों ही नेताओं का पुराना रिकार्ड तोड़ दिया। खास बात ये रही कि वोटों की गिनती शुरू होने के बाद काउंटिंग पूरी होने तक वे आगे रहीं। अंत में करीब 1।05 लाख की लीड बना ली।
बता दें कि जसवंतनगर और करहल विधानसभा सीट सपा का गढ़ रही है। शिवपाल सिंह यादव जसवंतनगर से विधायक का चुनाव जीतते रहे हैं। वहीं उन्होंने डिंपल यादव की इस बढ़त पर कहा कि मैंने पहले ही कहा था कि हर रिकार्ड टूट जाएगा।
Advertisement