For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

मैथिली कवि, गीतकार रवींद्र नाथ ठाकुर का निधन, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

मैथिली कवि एवं गीतकार रवींद्र नाथ ठाकुर का बुधवार को उत्तरप्रदेश के नोएडा स्थित एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे। ठाकुर के पुत्र ने यह जानकारी दी।

10:59 PM May 18, 2022 IST | Shera Rajput

मैथिली कवि एवं गीतकार रवींद्र नाथ ठाकुर का बुधवार को उत्तरप्रदेश के नोएडा स्थित एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे। ठाकुर के पुत्र ने यह जानकारी दी।

मैथिली कवि  गीतकार रवींद्र नाथ ठाकुर का निधन  मुख्यमंत्री ने जताया शोक
मैथिली कवि एवं गीतकार रवींद्र नाथ ठाकुर का बुधवार को उत्तरप्रदेश के नोएडा स्थित एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे। ठाकुर के पुत्र ने यह जानकारी दी।
Advertisement
रवींद्र नाथ ठाकुर के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
रवींद्र नाथ ठाकुर के जयेष्ठ पुत्र और पेशे से पत्रकार अविंद्र ठाकुर ने फोन पर बताया कि उनके पिता करीब डेढ़ साल से कैंसर से पीड़ित थे और बुधवार को नोएडा स्थित एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को हरिद्वार में उनके पिता का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
बिहार के पूर्णिया जिला के धमदाहा निवासी रवींद नाथ ठाकुर बिहार सरकार शिक्षा विभाग द्वारा गठित के मैथिली अकादमी के निदेशक सह सचिव पद पर आसीन रहे थे।
Advertisement
ठाकुर के निधन पर शोक जताते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने शोक संदेश में कहा है कि रवींद्र नाथ ठाकुर अपने मंचीय गायन के लिए मैथिली भाषियों के बीच काफी लोकप्रिय थे। उन्होंने मैथिली में अनेक पुस्तकों की रचना की। उनके निधन से साहित्य विशेषकर मैथिली साहित्य को अपूरणीय क्षति हुई है।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति एवं उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। रवींद्र नाथ ठाकुर के परिवार में तीन पुत्र और दो पुत्रियां हैं।
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
×