Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

माजिद मेमन ने थामा तृणमूल कांग्रेस का दामन, भाजपा पर लगाया केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप

जानेमाने अधिवक्ता एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के पूर्व नेता माजिद मेमन बुधवार को यहां तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए।

06:02 PM Dec 14, 2022 IST | Desk Team

जानेमाने अधिवक्ता एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के पूर्व नेता माजिद मेमन बुधवार को यहां तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए।

जानेमाने अधिवक्ता एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के पूर्व नेता माजिद मेमन बुधवार को यहां तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए। इस मौके पर तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौगत राय और डेरेक ओ ब्रायन मौजूद थे।
Advertisement
मेमन एक जानेमाने आपराधिक वकील और महाराष्ट्र से राकांपा के पूर्व राज्यसभा सांसद हैं। वह 2014 में संसद सदस्य चुने गए थे। उन्होंने हाल ही में राकांपा छोड़ दी थी।उन्होंने एक जनप्रतिनिधि के रूप में कार्मिक, लोक शिकायत, कानून और न्याय पर संसदीय समिति के सदस्य और कानून और न्याय मंत्रालय की सलाहकार समिति के सदस्य के रूप में कार्य किया।
तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने के बाद, मेमन ने ममता बनर्जी की प्रशंसा की और उन्हें ‘‘शेरनी’’ कहा। उन्होंने कहा, ‘‘टीएमसी की नेता एक शेरनी हैं जिनकी आवाज सिर्फ पश्चिम बंगाल में ही नहीं बल्कि पूरे देश में सुनी जा रही है। उन्होंने पैसे और बाहुबल वाली एक पार्टी को चुनौती दी है।… केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है।’’
Advertisement
Next Article