Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

मजीठिया ने मनप्रीत सिंह बादल से मांगा इस्तीफा

शिरोमणि अकाली दल (बादल) के वरिष्ठ आगु और पूर्व केबिनेट मंत्री विक्रम सिंह मजीठिया ने मनप्रीत सिंह बादल को एक ना काबिल मंत्री मानते हुए उनके इस्तीफे की मांग की है।

05:57 PM Dec 22, 2019 IST | Shera Rajput

शिरोमणि अकाली दल (बादल) के वरिष्ठ आगु और पूर्व केबिनेट मंत्री विक्रम सिंह मजीठिया ने मनप्रीत सिंह बादल को एक ना काबिल मंत्री मानते हुए उनके इस्तीफे की मांग की है।

लुधियाना : शिरोमणि अकाली दल (बादल) के वरिष्ठ आगु और पूर्व केबिनेट मंत्री विक्रम सिंह मजीठिया ने मनप्रीत सिंह बादल को एक ना काबिल मंत्री मानते हुए उनके इस्तीफे की मांग की है। 
Advertisement
लुधियाना के नजदीक दाखा से अकाली विधायक मनप्रीत सिंह अययाली के गृह स्थल पर पत्रकारों से मुखातिब होते हुए विक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि कांग्रेस के लुधियाना सांसद रवनीत सिंह बिटटू ने बठिण्डा में राज्य की समस्याओं के लिए मनप्रीत सिंह बादल को जिम्मेदार ठहराया है। 
पंजाब पुलिस की नौकरी से बरखास्त डीएसपी बलविंद्र सिंह सेखों का समर्थन करते मजीठिया ने यह भी कहा कि बलविंद्र सिंह सेखों ने पूर्व कांग्रेसी केबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के कहने से ही लुधियाना के कांग्रेसी केबिनेट मंत्री की करतूतों और घपलेबाजी के विरूद्ध जांच शुरू की थी। 
जिसमें मोजूदा मंत्री फंस चुका था और डीएसपी ने कार्यवाही शुरू कर दी थी। इसी के साथ ही उन्होंने एक बार फिर 36 का आंकड़ा रखने वाले कांग्रेसी जेल मंत्री सुखजिंद्र सिंह रंधावा पर जेल में बंद गेंगस्टार जगू भगवानपुरिया से संबंध होने के आरोप लगाएं। 
– सुनीलराय कामरेड
Advertisement
Next Article