टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

जम्मू कश्मीर के कठुआ में बड़ा हादसा : यात्री वाहन के खाई में गिरने से 9 यात्रियों की मौत, 5 घायल

जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में शनिवार को एक वाहन के सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर जाने से नौ यात्रियों की मौत हो गयी और पांच अन्य घायल हो गये। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में तीन महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं।

05:35 PM Feb 22, 2020 IST | Shera Rajput

अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना सुदूर मलार गांव में शाम करीब साढ़े पांच बजे उस समय हुई जब वाहन के चालक ने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया। इससे वाहन 300 फुट गहरी खाई में गिर गया। 
अधिकारियों ने बताया कि वाहन नाइलो गांव जा रहा था। अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीणों ने बचाव अभियान शुरू किया। घटना की सूचना पर पुलिस दल मौके पर पहुंचे और राहत अभियान में स्थानीय लोगों के साथ लग गए। 
अधिकारियों ने बताया कि बचावकर्मियों ने वाहन से नौ शव निकाले और गंभीर रूप से घायल पांच व्यक्तियों को एक स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। 
उन्होंने बताया कि मृतकों में तीन महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं और मृतकों की पहचान का पता लगाया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि घायलों को बाद में राजकीय मेडिकल कालेज, जम्मू भेज दिया गया।
Advertisement
Advertisement
Next Article