हरियाणा प्रशासन में बड़ा फेरबदल चार आईएएस और 33 प्रादेशिक सेवा के अधिकारियों के तबादले
हरियाणा सरकार ने एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत, शुक्रवार को चार आईएएस और 33 प्रादेशिक सेवा के अधिकारियों के तबादले और पदस्थापना आदेश जारी किये।
01:44 AM Apr 09, 2022 IST | Desk Team
हरियाणा सरकार ने एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत, शुक्रवार को चार आईएएस और 33 प्रादेशिक सेवा के अधिकारियों के तबादले और पदस्थापना आदेश जारी किये।
Advertisement
स्थानांतरित किये गए भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों में महावीर सिंह शामिल हैं, जो पुरातत्व और संग्रहालय विभाग में निदेशक तथा सचिव और अभिलेखागार विभाग में अभिलेख निदेशक तथा अतिरिक्त सचिव थे।
सिंह को अब वित्त विभाग में अतिरिक्त सचिव के पद पर तैनाती दी गई है। प्रादेशिक सेवा के जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है उनमें वंदना दिसोदिया और अन्य अधिकारी शामिल हैं।
Advertisement