W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

महाराष्ट्र में बड़े फेरबदल के तहत 30 आईपीएस अफसरों का तबादला, प्रोन्नति

महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा फेरबदल करते हुए मंगलवार को पुणे, अमरावती और नवी मुंबई के पुलिस आयुक्तों समेत भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 30 अधिकारियों को या तो पदोन्नत कर दिया या उनका तबादला कर दिया। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी।

04:26 AM Dec 14, 2022 IST | Shera Rajput

महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा फेरबदल करते हुए मंगलवार को पुणे, अमरावती और नवी मुंबई के पुलिस आयुक्तों समेत भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 30 अधिकारियों को या तो पदोन्नत कर दिया या उनका तबादला कर दिया। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी।

Advertisement
महाराष्ट्र में बड़े फेरबदल के तहत 30 आईपीएस अफसरों का तबादला  प्रोन्नति
महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा फेरबदल करते हुए मंगलवार को पुणे, अमरावती और नवी मुंबई के पुलिस आयुक्तों समेत भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 30 अधिकारियों को या तो पदोन्नत कर दिया या उनका तबादला कर दिया। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी।
Advertisement
पुणे के पुलिस आयुक्त अमिताभ गुप्ता को महाराष्ट्र के अतिरिक्त महानिरीक्षक (कानून व्यवस्था) के रूप में पदोन्नत किया गया है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि उनकी जगह रितेश कुमार पुणे पुलिस आयुक्त का पदभार संभालेंगे।
Advertisement
अमरावती की पुलिस आयुक्त आरती सिंह को अतिरिक्त आयुक्त शस्त्र (मुंबई पुलिस) के रूप में स्थानांतरित किया गया है। उनकी जगह आईपीएस अधिकारी नवीन चंद्र रेड्डी ने ली है।
Advertisement
बड़े फेरबदल के तहत, मिलिंद भारंबे नवी मुंबई पुलिस बल के नए आयुक्त होंगे, जिसकी अध्यक्षता बिपिन कुमार सिंह कर रहे थे।
मीरा-भायंदर-वसई-विरार (एमबीवीवी) आयुक्तालय के आयुक्त का प्रभार संभाल रहे सदानंद दाते को विशेष आईजी, आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) में पदोन्नत किया गया है। उनकी जगह मधुकर पांडे लेंगे जो एमबीवीवी के नए पुलिस आयुक्त होंगे।
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×