W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Uttar Pradesh सोनभद्र में बड़ा सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर नहर में पलटा पिकअप वाहन

03:29 PM Dec 09, 2023 IST | Yogita Tyagi
uttar pradesh सोनभद्र में बड़ा सड़क हादसा  अनियंत्रित होकर नहर में पलटा पिकअप वाहन
Advertisement

Uttar Pradesh में सोनभद्र, जिले के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की सुबह वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर तेंदुगांव के पास मजदूरों को लेकर जा रही एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर नहर में पलट गया, जिससे उस पर सवार 12 मजदूर घायल हो गए। पुलिस सुत्रों के अनुसार चंदौली जिले से धान काटने के बाद कुछ मजदूर अपने घर मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिला जा रहे थे। मजदूर एक पिकअप वाहन पर सवार थे। ये लोग शनिवार की सुबह जैसे ही Uttar Pradesh वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर तेंदु गांव के पास पहुंचे तभी एकाएक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से सटे नहर में गिर गई। घटना के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा।

  • UP में सोनभद्र में एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर नहर में पलट गया
  • घटना से वाहन पर सवार 12 मजदूर घायल हो गए
  • मजदुर चंदौली जिले से धान काटने के बाद अपने घर जा रहे थे
  • मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा

घटना में 12 मजूदर घायल

पुलिस ने बताया कि हादसे में 12 मजदूर घायल हुए हैं। घायलों में सभी चितरंगी तहसील क्षेत्र के गांगी, बेलहवा गांव के हैं। इसमें राहुल (23), रेखा (18), रीता (20), सियाराम (37), मायावती (40), पार्वती (18), मुनेश्वर (40), शिव कुमार (40), मुन्नी (42), विद्यावती ( कमलेश (35), मुन्नू (30) व राजकुमारी (20) शामिल हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि घायलों का समुचित इलाज हो रहा है तथा इस प्रकार लापरवाही करने वाले वाहन चालक व मजदूरों को इस तरह लेकर जाने वाले मजदूरों के ठेकेदार के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Yogita Tyagi

View all posts

Hello, I'm Yogita Tyagi your wordsmith at Punjab Kesari Digital. Simplifying politics and health in Hindi, one story at a time. Let's make news easy and fun.

Advertisement
×