For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Pakistan में बड़ा आतंकी हमला, स्कूली बच्चों को बनाया निशाना, 40 से अधिक घायल

स्कूली बच्चों पर आतंकी हमला, पाकिस्तान में दहशत का माहौल

11:33 AM May 21, 2025 IST | Shivangi Shandilya

स्कूली बच्चों पर आतंकी हमला, पाकिस्तान में दहशत का माहौल

pakistan में  बड़ा आतंकी हमला  स्कूली बच्चों को बनाया निशाना  40 से अधिक घायल

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक आत्मघाती हमलावर ने स्कूल बस को निशाना बनाकर बड़ा आतंकी हमला किया, जिसमें चार बच्चों की मौत हो गई और 38 अन्य घायल हो गए। गृहमंत्री मोहसिन नकवी ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों को सख्त चेतावनी दी। घायलों का इलाज कराची के अस्पतालों में किया जा रहा है।

पाकिस्तान में एक बड़ा आतंकी हमला हुआ है। इस बार आतंकियों ने एक स्कूल बस को निशाना बनाया है। बलूचिस्तान के खुजदार में हुए इस हमले में चार बच्चों की मौत हो गई है, जबकि 38 अन्य घायल हो गए हैं। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक एक आत्मघाती कार हमलावर ने एक स्कूल बस को निशाना बनाया है। घटना बलूचिस्तान प्रांत की है।

स्कूल बस पर हमला

स्कूल बस पर हमला

पाकिस्तानी न्यूज़ वेबसाइट डॉन के अनुसार, स्कूल बस जीरो पॉइंट के नजदीक दी। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं अधिक घायलों को कराची के अस्पतालों में इलाज के लिए भेजा गया है। पाकिस्तान के गृहमंत्री मोहसिन नकवी ने इस हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने बच्चों के हमलावरों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि उन्हें किसी भी कीमत में बख्सा नहीं जाएगा।

पाकिस्तान के गृहमंत्री मोहसिन नकवी

पाक गृहमंत्री ने दी एक्स पर जानकारी

इस घटना को लेकर पाकिस्तान के गृह मंत्री ने एक्स पर पोस्ट शेयर की है। इसमें मोहसिन नकवी ने हमले में मारे गए बच्चों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, दुश्मनों ने मासूम बच्चों को अपना शिकार बनाया है। यह हमला देश में अस्थिरता पैदा करने की घिनौनी साजिश है। देश की एकता से हर साजिश नाकाम होगी।

अलग देश की मांग तेज

बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव में बलूचिस्तान ने भी पाकिस्तान पर निशाना साधा है। हालांकि, बलूच लंबे समय से पाकिस्तान से अलग होने की मांग कर रहे हैं। बलूचों का कहना है कि हम पाकिस्तान से अलग होकर अपना अलग देश बनाएंगे। इसे लेकर अलगाववादी गतिविधियां लंबे समय से चल रही हैं। वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान आतंकियों को पालने में लगा हुआ है। वह इन आतंकियों से भारत के खिलाफ काम करवाता है। हाल ही में पाकिस्तान ने पहलगाम में आतंकी हमला करवाया था, जिसमें 25 से ज्यादा भारतीय पर्यटकों की जान चली गई थी।

वैश्विक स्तर पर खुलेगी PAK आतंक की पोल, 52 देशों में आज रवाना होंगे 3 सांसदों का डेलिगेशन

Advertisement
Advertisement
Author Image

Shivangi Shandilya

View all posts

Advertisement
×