Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

मोटा चेहरा नहीं पसंद? तो इन कुछ बेहतरीन ट्रिक से दूर डबल चिन

गोल-मटोल और भरा हुआ चेहरा बच्चों पर काफी अच्छा लगता है। मगर, जैसे-जैसे आप बड़े होते हैं तो आपको अपना फेस पसंद नहीं आता है। दरअसल, सेहत के हिसाब से ज्यादा मोटा चेहरा आपकी खूबसूरती में खलल डालता है।

05:40 PM May 05, 2022 IST | Desk Team

गोल-मटोल और भरा हुआ चेहरा बच्चों पर काफी अच्छा लगता है। मगर, जैसे-जैसे आप बड़े होते हैं तो आपको अपना फेस पसंद नहीं आता है। दरअसल, सेहत के हिसाब से ज्यादा मोटा चेहरा आपकी खूबसूरती में खलल डालता है।

गोल-मटोल और भरा हुआ चेहरा बच्चों पर काफी अच्छा लगता है। मगर, जैसे-जैसे आप बड़े होते हैं तो आपको अपना फेस पसंद नहीं आता है। दरअसल, सेहत के हिसाब से ज्यादा मोटा चेहरा आपकी खूबसूरती में खलल डालता है। कई बार तो चेहरा इतना ज्यादा मोटा हो जाता है कि डबल चिन हो जाता है। बता दें, गले के पास एक्स्ट्रा चर्बी को डबल चिन कहते हैं। गलत खानपान और अनियंत्रित जीवनशैली की वजह से कई लोगों को युवावस्था में डबल चिन की परेशानी से जूझना पड़ता है। यदि आप भी इस समस्या से परेशान है तो इस परेशानी को दूर करने के लिए अपनाये कुछ घरेलु उपाए।
Advertisement
ग्रीन टी

ग्रीन टी के सेवन से डबल चिन की दिक्कत से छुटकारा पाया जा सकता है। दरअसल, ग्रीन टी एंटीऑक्सीडेंट गुणों की खान होती है, जो आपकी बॉडी पर मौजूद एक्स्ट्रा चर्बी को कम करने  में मदद करती है।  
जैतून का तेल 

डबल चिन को दूर करने के लिए जैतून का तेल भी आपकी काफी मदद कर सकता है। इसके लिए आप जैतून के तेल को हल्का गर्म करके अपने चिन और गले के आसपास मालिश करें। ऐसा कुछ दिनों तक करने से आपका डबल चिन कम होने लगेगा।  
च्युइंगम चबाना

डबल चिन को कम करने के लिए रोजाना करीब आधा घंटा च्युइंगम चबाए। ऐसा कुछ महीने  नियमित रूप से करने से डबल चिन की परेशानी कम होगी।  
मालिश करे 
वैसे रोजाना डबल चिन की मालिश करने से आपके ठुड्डी के आसपास चर्बी एकत्रित नहीं होगी। इसके अलावा डबल चिन को कम करने के लिए। अपने ठुड्डी के आसपास गेहूं के बीज का तेल लगाएं। इससे आपको डबल चिन की शिकायत नहीं होगी। 
Advertisement
Next Article