करण जौहर शो 'कॉफी विद करण 7' में दिखेगी मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की जोड़ी, खुलेंगें कईं राज़
‘कॉफी विद करण’ के फैंस इस बात को लेकर इंतज़ार कर रहें हैं कि इस शो में कौन-कौन से सेलेब्स शामिल होंगें। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर भी इस शो का हिस्सा बन सकते हैं।
01:25 PM May 11, 2022 IST | Desk Team
बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर और प्रोड्यूसर करण जौहर इन दिनों अपने चैट शो ‘कॉफी विद करण 7’ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। बता दें हाल ही में करण ने सोशल मीडिया पर अनाउंसमेंट किया था, कि वो इस शो के 7वें सीज़न को जल्ट ही लेकर आ रहे हैं। करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ की अनाउंसमेंट के साथ फैंस की उत्सुकता काफी बढ़ गई है। ‘कॉफी विद करण’ के फैंस इस बात को लेकर इंतज़ार कर रहें हैं कि इस शो में कौन -कौन से सेलेब्स शामिल होंगें। तो वहीं इसी बीच अब खबर आ रही है कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर भी इस शो का हिस्सा बन सकते हैं।
Advertisement
आपको बता दें, अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अपने रिश्ते को लेकर हमेशा से ही खुलकर बात की है। उन्होंने कभी अपने रिशते को लेकर किसी से कुछ नहीं छिपाया है। और अब ऐसे में अगर ये कपल ‘कॉफी विद करण 7’ का हिस्सा बनता है तो करण उनके कई और ऐसे राज़ खुलवा सकते हैं। जिससे कई नईं बातें सामने आ सकती हैं। जिसके बारे में लोगों को कुछ भी पता नहीं है। साथ ही ये भी बता दें कि ये कपल पहले भी इस शो का हिस्सा बन चुके है लेकिन दोनों ने अलग-अलग शिरकत की थी। अर्जुन कपूर ‘कॉफी विद करण’ के 5वें और मलाइका सीज़न 6 में नज़र आ चुकीं हैं।
जानकारी के अनुसार बताया गया कि ‘कॉफी विद करण7’ सीज़न के लिए अभी गेस्ट की लिस्ट तैयार की जा रही है। अभी तक सिर्फ 5 से 6 कपल ने ही कंफर्म किया है कि वो करण के इस शो का हिस्सा बनेंगे। तो वहीं कईं सेलेब्स से उनकी अवेलबिलिटी और डेट्स को लेकर बात चल रही है।
एक खबर के अनुसार ये भी बताया जा रहा है कि करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण 7’ के लिए ऐक्ट्रेसेस जाह्नवी कपूर और सारा अली खान शूट कर चुकीं हैं। वहीं आलिया भट्ट और रणवीर सिंह इस शो के शुरूआती एपिसोड में दिखाई देंगें। इसके अलावा ‘लाइगर’ स्टार विजय देवरकोंडा भी अनन्या पांडे के साथ कॉफी विद करण में डेब्यू करने वाले हैं।
इस शो के कईं सीज़न में नज़र आ चुकीं करीना कपूर और उनकी बहन करिश्मा कपूर के साथ नए सीज़न में बतौर गेस्ट शामिल हो सकती हैं। करण जौहर का ये शो काफी दिलचस्प होने वाला है क्योंकि करण सेलेब्स के कईं राज़ खुलवाने में माहिर है।
Advertisement