W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

बेटे अरहान के साथ मलाइका-अरबाज को खुश देख Arjun Kapoor पर फूटा लोगों का गुस्सा, बताया घर तो़ड़ने का दोषी

मलाइका अरोड़ा और उनके एक्स हसबैंड अरबाज खान को मुंबई एयरपोर्ट पर एकसाथ स्पॉट किया गया। दोनों अपने बेटे अरहान खान को रिसीव करने एयरपोर्ट आए थे। अब उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स अलग-अलग तरह के कॉमेंट कर रहे हैं।

01:11 PM Dec 07, 2022 IST | Desk Team

मलाइका अरोड़ा और उनके एक्स हसबैंड अरबाज खान को मुंबई एयरपोर्ट पर एकसाथ स्पॉट किया गया। दोनों अपने बेटे अरहान खान को रिसीव करने एयरपोर्ट आए थे। अब उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स अलग-अलग तरह के कॉमेंट कर रहे हैं।

बेटे अरहान के साथ मलाइका अरबाज को खुश देख arjun kapoor पर फूटा लोगों का गुस्सा  बताया घर तो़ड़ने का दोषी

बॉलीवुड के पावर कपल रहे मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान को अलग हुए काफी साल बीत चुके हैं। वहीं दोनों ही अपनी लाइफ में आगे भी बढ़ चुके हैं जहां मलाइका एक्टर अर्जुन कपूर संग अपनी लव लाइफ एंजॉय कर रही हैं वहीं अरबाज भी जॉर्जिया एंड्रियानी संग अपनी जिंदगी में खुश हैं। मलाइका और अरबाज भले ही अलग हो गए हो लेकिन अपने बेटे अरहान खान के लिए दोनों अपने बीच के गिले-शिकवे भुलाकर मिलकर साथ आ जाते हैं।

Advertisement

Advertisement

अरहान की वजह से कई बार मलाइका और अरबाज को साथ में स्पॉट किया जाता है। बीती रात भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला। जहां दोनों अपने बेटे अरहान को मुंबई एयरपोर्ट पर रिसीव करने पहुंचे। जहां से इनका एक स्पॉटेड वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा हो। जिसमें तीनों साथ एक हैप्पी फैमली लग रहे है और उन्हें ऐसे साथ देखकर लोग खुद को कॉमेंट करने से नहीं रोक पाए हैं।

Advertisement

मलाइका और अरबाज का ये वायरल वीडियो एक पैपराजी अकाउंट से शेयर किया गया है जिसमें अरहान के एयरपोर्ट से बाहर आते ही मलाइका उन्हें गले से लगा लेती हैं जिसके बाद पापा और बेटा दोनों बड़ी गर्मजोशी से गले मिलते हैं। तीनों एक साथ बहुत खुश नजर आ रहे हैं, वीडियो में कभी अरहान अपने पापा के कंधे पर हाथ रखते हैं तो कभी मलाइका अपने लाडले को दुलारती हैं। 

अरबाज और मलाइका को अपने बेटे के साथ ऐसे खुश देखने के बाद लोगों का गुस्सा अर्जुन कपूर पर फूट पड़ा है। वीडियो पर रिएक्ट करते हुए लोग अर्जुन को घर तो़ड़ने का दोषी बताते हुए खरी-कोटी सुना रहे हैं। इतना ही नहीं कुछ लोगों का कहना है कि इन दोनों को एक बार फिर साथ आ जाना चाहिए। तो वहीं कुछ लोगों को सबसे ज्यादा बुरा अरहान के लिए लग रहा है।

मलाइका और अर्जुन के इस वायरल वीडियो को अबतक लाखों लोग लाइक कर चुके हैं और कॉमेंट बॉक्स में भी लोग खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कॉमेंट कर कहा- ‘अर्जुन को पता है?’ दूसरे यूजर ने कहा- मुझे आशा है कि अर्जुन इसे देख रहा होगा। एक अन्य यूजर ने मजे लेते हुए कॉमेंट कर लिखा-इस प्यार को क्या नाम दूं। 

Advertisement
Author Image

Advertisement
Advertisement
×