Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

मलाइका अरोड़ा ने जिगल जिगल गाने पर दिखाए अपने स्टनिंग डांस मूव्स, वीडियो देख झूम उठेंगे आप

मलाइका अरोड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह इंस्टा ट्रेंडिंग सॉन्ग जिगल जिगल पर डांस करते हुए नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस के साथ दो लड़किया भी वीडियो में उनके साथ डांस करती दिख रही हैं।

05:03 PM May 31, 2022 IST | Desk Team

मलाइका अरोड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह इंस्टा ट्रेंडिंग सॉन्ग जिगल जिगल पर डांस करते हुए नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस के साथ दो लड़किया भी वीडियो में उनके साथ डांस करती दिख रही हैं।

इन दिनों सोशल
मीडिया पर एक गाना काफी ज्यादा ट्रेंड कर रहा है। इस गाने पर हर कोई अपने डांस
मूव्स दिखाता नजर आ रहा है। आम लोगों के साथ-साथ अब बॉलीवुड स्टार्स पर भी
माई मनी डोंट
जिगल जिगल
सॉन्ग का क्रेज देखने को मिल रहा है। एक के बाद एक फिल्मी सितारा इस गाने पर
अपनी वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर रहा है। जिन पर फैंस जमकर अपना प्यार लुटा रहे
हैं।

Advertisement

हाल ही में बॉलीवुड की
धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित और बागी 2 फेम एक्ट्रेस दिशा पाटनी समेत कई सेलेब्स ने
इस गाने पर रील बनाकर फैंस के साथ साझा की थी। अब इसी कड़ी में अर्जुन कपूर की
गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का नाम भी शामिल हो गया है। मलाइका ने इस
गाने पर अपनी रील शेयर की है जिसमें उनके कातिलाना डांस मूव्स ने एक बार फिर फैंस
का दिल जीत लिया है।

दरअसल, मलाइका
अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक डांस वीडियो शेयर किया है। जिसमें
माई मनी डोंट
जिगल जिगल
सॉन्ग पर सिजलिंग डांसिंग
मूव्स करती दिख रही हैं। मलाइका के अलावा वीडियो में दो लड़कियां भी दिखाई दे रही
हैं। वह दोनों भी अभिनेत्री को डांस करने में कम्पनी देती नजर आ रही हैं।

वीडियो में मलाइका एक शिमरी फ्रिंज टॉप और स्कर्ट पहनकर डांस कर रही हैं वह
अपनी इस ड्रेस में बेहद स्टनिंग लग रही हैं। वीडियो को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने
कैप्शन में लिखा,
प्यारा महसूस हुआ, इसे शूट किया, इसे डिलीट नहीं
करूंगी।
इसके साथ उन्होंने ट्रेंडिंग रील्स और मनी
डोंट जिगल जिगल हैशटैग दिया है।

मलाइका का ये वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस
इस वीडियो पर भर-भर अपना प्यार बरसा रहे हैं। और कॉमेंट सेक्शन में फायर और हार्ट
वाले इमोजी की भरमार लगी हुई है। वहीं एक्ट्रेस के फैंस उनके डांस मूव्स की जमकर
तारीफ भी कर रहे हैं। ए
फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, आप बहुत स्टनिंग लग रहे हैं।
एक अन्य फैन ने लिखा, ‘नेल्ड इट गर्ल। एक इंस्टाग्राम
यूजर ने तो मलाइका की तुलना रियलिटी टीवी स्टार किम कार्दशियन से भी कर दी। उन्होंने
लिखा
, “सो क्यूट! मैम आप किम
कार्दशियन की तरह दिखती हैं।”

बता दें कि मलाइका अरोड़ा फिल्मों में आने से पहले एक विजे हुआ करती थी। इसके
अलावा वह अपने डांसिंग स्किल्स और स्टाइलिश लुक के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस नच
बलिए
, झलक दिखला जा और इंडियाज गॉट टैलेंट जैसे विभिन्न रियलिटी
टीवी शो में बतौर जज नजर आ चुकी हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस अपनी बहुत बड़ी फैन
फॉलोइंग रखती हैं।

 

 

Advertisement
Next Article