Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

साउथ कपल नयनतारा-विग्नेश से मिली मलाइका अरोड़ा, फोटो शेयर कर लिखी ये बात

साउथ की स्टार नयनतारा अपने पति विग्नेश सिवन के साथ हाल में मुंबई आईं। यहां इन दोनों की मुलाकात मलाइका अरोड़ा से हुई। मलाइका ने नयनतारा और विग्नेश के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।

03:13 PM Jul 11, 2022 IST | Desk Team

साउथ की स्टार नयनतारा अपने पति विग्नेश सिवन के साथ हाल में मुंबई आईं। यहां इन दोनों की मुलाकात मलाइका अरोड़ा से हुई। मलाइका ने नयनतारा और विग्नेश के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।

साउथ की मशहूर
एक्ट्रेस नयनतारा बीते महीने अपने लॉग टर्म बॉयफ्रेंड विग्नेश शिवन संग शादी के
बंधन में बंध चुकी हैं। दोनों की शादी को अब एक महीना हो चुका है लेकिन इनकी शादी
की तस्वीरें अभी तक सोशल मीडिया पर देखने को मिल रही है। इस स्टार कपल ने अपनी शादी
के 1 महीने बाद अपने इंटीमेट वेडिंग की कुछ तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की थी
जिसमें रजनीकांत और शाहरुख खान जैसे स्टार्स नजर आए थे।

Advertisement

इस यह न्यूलीवेड कपल
अपने इस टाइम को काफी एन्जॉय कर रहे है। कुछ वक्त पहले ही यह कपल थाईलैंड से हनीमून
मनाकर वापस लौटा है। कपल ने अपनी हनीमून फोटोज भी फैंस के साथ साझा की थी। हाल ही
में मलाइका अरोड़ा ने साउथ के न्यूलीवेड कपल नयनतारा उनके पति विग्नेश शिवन से
मुलाकात की है जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर खूब देखी जा रही है।

मलाइका अरोड़ा ने
अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर नयनतारा और विग्नेश शिवन के साथ अपनी एक फोटो शेयर की
है। फोटो में एक बार फिर मलाइका अपने सिजलिंग अवतार में कपल के साथ हंसते हुए पोज
दे रही हैं। फोटो में
मलाइका स्टाइलिश
प्रिटेंड ड्रेस में जबकि नयनतारा ब्लैक टैंक टॉप में नजर आ रही हैं।

वहीं तस्वीर को शेयर करते हुए मलाइका ने कैप्शन में लिखा,  बधाई हो नयनतारा
और विग्नेश। आप दोनों से मिलकर बेहद खुशी हुई।
कैप्शन से अदांजा लगाया जा सकता है कि तीनों ने एक साथ काफी एन्जॉय किया है।
मलाइका से पहले भी कई बॉलीवुड स्टार्स इस कपल को शादी की बधाइयां दे चुके हैं।

 बता दें कि नयनतारा इस समय मुंबई में अपनी
अपकमिंग फिल्म जवान की शूटिंग कर रही है। इस फिल्म में नयनतारा के अलावा शाहरुख
खान लीड रोल में नजर आने वाले हैं। किंग खान और नयनतारा इस फिल्म में पहली बार साथ
काम करने वाले है। वैसे खबरें है कि जवान में दीपिका पादुकोण  भी कैमियो रोल करती दिख सकती है।

Advertisement
Next Article