अर्जुन कपूर की तस्वीर पर मलाइका अरोड़ा ने किया बेहद प्यार भरा कमेंट, फैंस के बीच वायरल
मलाइका ने अर्जुन कपूर तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लिखा, “मेरी वजह से तुम अच्छे दिखते हो।” मलाइका की इस कमेंट को फैंस ने काफी पसंद किया है वहीँ कुछ फैंस ने मलाइका को ट्रोल करने की भी कोशिश की।
07:18 AM Jul 07, 2019 IST | Ujjwal Jain
बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में से एक मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इन दिनों अपने रिलेशनशिप को एन्जॉय कर रहे है और सोशल मीडिया पर भी काफी तस्वीरें शेयर कर रहे है।
Advertisement
अर्जुन ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर मलाइका संग न्यूयॉर्क में अपनी छुट्टियों की कुछ तस्वीरें शेयर की। इन तस्वीरों पर मलाइका अरोड़ा ने भी कमेंट किया है जो फैंस के बीच खूब वायरल हो रहा है।
अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा का कहना है कि यह उनका ही मैजिक है जिसकी वजह से अभिनेता अर्जुन कपूर अच्छे दिखते हैं। मतलब साफ़ है की सोशल दोनों एक दुसरे से प्यार का इजहार करने में पीछे नहीं है।
इसके कैप्शन में अर्जुन ने लिखा, “यह हॉलीडे सपनों के जैसा रहा। जब तक हम दोबारा मिलते हैं तब तक के लिए धन्यवाद न्यूयॉर्क (और हम मिलेंगे)..”
मलाइका ने इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लिखा, “मेरी वजह से तुम अच्छे दिखते हो।” मलाइका के इस कमेंट को फैंस ने काफी पसंद किया है वहीँ कुछ फैंस ने मलाइका को ट्रोल करने की भी कोशिश की।
अपने रिश्ते पर कई दिनों तक चुप्पी साधने के बाद, अर्जुन और मलाइका अब इसे लेकर काफी खुल गए हैं। डिनर पार्टी से लेकर किसी फिल्म की स्क्रीनिंग तक हर कहीं दोनों को कई साथ साथ तस्वीरें लेते देखा जा चुका है।
यहां तक कि मलाइका ने बुधवार को प्यार को लेकर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने अर्जुन को टैग भी किया।
Advertisement