टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Malaika Arora Party Looks: मलाइका का यह लुक पार्टी के लिए है एकदम परफेक्ट

03:30 AM Nov 05, 2024 IST | Priya Mishra

Advertisement

मलाइका अरोड़ा हमेशा नए-नए डिज़ाइन के कपड़े पहनती हैं, जिसमें वह काफी कूल नजर आती हैं। उनका फैशन सेंस गजब का है, जिस वजह से फैंस उन्हें नए आउटफिट में देखना काफी पसंद करते हैं।

मलाइका के स्टाइल को नजरअंदाज करना मुश्किल होता है। ऐसे में अगर आप किसी पार्टी में जाने वाली हैं, तो उनके कुछ पार्टी वियर आउटफिट्स को रीक्रिएट कर सकती हैं।

आज हम आपको मलाइका अरोड़ा के कुछ ऐसे आउटफिट के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें आप अपने वॉर्डरोब का हिस्सा बना सकती हैं।

रेड कलर के थाई स्लिट साड़ी के साथ मलाइका अरोड़ा ने मैचिंग राउंड नेकलाइन वाला मिरर वर्क ब्लाउज पहना है। उनके साड़ी के पल्लू में फ्रिंज की डिटेलिंग है, जो लुक को बोल्ड बना रही हैं।

गोल्डन कलर के शिमर हाई नेक गाउन में मलाइका अरोड़ा सुपर हॉट लग रही हैं। आउटफिट में थाई स्लिट और पफ स्लीव्स की डिटेलिंग लुक को बोल्ड बना रही हैं।

इस गाउन में हॉल्टर नेक लाइन की डिटेलिंग है, जिसमें शियर फैब्रिक के साथ रफल डिज़ाइन बना है। ग्लिटरी आई मेकअप के साथ उन्होंने बालों को कर्ल करके ओपन रखा है।

नेवी ब्लू कलर के वन शोल्डर गाउन में मलाइका अरोड़ा बेहद गॉर्जियस लग रही हैं। थाई स्लिट डिटेलिंग वाले गाउन के साथ एक्ट्रेस ने पर्ल स्टडेड लेयर्ड नेकपीस पहना है, जो देखने में काफी सुंदर लग रहा है।

आप भी मलाइका की तरह इस येलो थाई हाई स्लिट गाउन को वॉर्डरोब में शामिल कर सकती हैं।

अगर आप हाई-स्लिट ड्रेस पहनने में सहज नहीं है, तो आप कोई भी येलो मैक्सी ड्रेस भी कैरी कर सकती हैं। एक्ट्रेस ने मिनिमल एक्सेसरीज के साथ अपने बालों को पोनीटेल लुक दिया है।

Advertisement
Next Article