टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

अर्जुन कपूर संग लंदन में फुटबॉल मैच का लुफ्त उठाती दिखीं मलाइका, कपल की रोमांटिक फोटो आई सामने

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर कितने ही बिजी क्यों ना हो एक दूसरे के साथ समय बिताने के लिए वक्त ये निकाल ही लेते हैं। अब फुटबॉल ग्राउंड में एक दूसरे के साथ दोनों वेकेशन इन्जॉय करते दिखे। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

05:33 PM Oct 06, 2022 IST | Desk Team

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर कितने ही बिजी क्यों ना हो एक दूसरे के साथ समय बिताने के लिए वक्त ये निकाल ही लेते हैं। अब फुटबॉल ग्राउंड में एक दूसरे के साथ दोनों वेकेशन इन्जॉय करते दिखे। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

बॉलीवुड के फेमस कपल अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अक्सर एक दूसरे के साथ
स्पॉट होते हैं। वेकेशन से लेकर डिनर डेट तक दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई
रहती हैं। इनकी तस्वीरों पर फैंस जमकर अपने रिएक्शन देते हैं। एक बार फिर अर्जुन
और मलाइका की लंदन वेकेशन से रोमांटिक फोटो इंटरनेट पर वायरल हो रही है जिस पर
उनके चाहने वाले दोनों की केमिस्ट्री की खूब तारीफ कर रहे हैं।

Advertisement

दरअसल, इन दिनों मलाइका और
अर्जुन लंदन में है और जहां पर दोनों ने एक साथ फुटबॉल मैच का मजा लिया। जहां से
अर्जुन और मलाइका ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है। अर्जुन कपूर
फुटबॉल के बहुत बड़े फैन है और मलाइका को वो हर चीज पसंद है जो उनके बॉयफ्रेंड को
भाती है। इन तस्वीरों में दोनों पवेलियन में नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में अर्जुन
अपनी गर्लफ्रेंड के हेड पर किस करते दिख रहे हैं तो दूसरी फोटो में वो अपनी मैच की
टिकट दिखा रहे हैं।

मलाइका और अर्जुन अक्सर ही एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते नजर आते हैं।
अर्जुन के बर्थडे पर भी दोनों पैरिस गए थे। जहां से उनकी कई सारी रोमांटिक फोटोज
सोशल मीडिया पर सामने आई थी। अर्जुन और मलाइका की जोड़ी पर उनके चाहने वालें बहुत
प्यार लुटाते हैं लेकिन वहीं नेटिजन्स दोनों की उम्र के फासले को लेकर हर बार
उन्हें ट्रोल करते नजर आते हैं।

बता दें कि मलाइका अरोड़ा ने सालों पहले अरबाज खान से शादी की थी। दोनों का एक
बेटा भी है। लेकिन सालों बाद मलाइका और अरबाज ने तलाक ले लिया। लेकिन आज भी अपने
बेटे अरहान की वजह से दोनों कई बार एक दूसरे से साथ स्पॉट होते हैं। हाल ही में
मलाइका ने कहा था कि तलाक के बाद से अरबाज और उनके बीच की समझ पहले से ज्यादा अच्छी
हो गई है।

 

 

Advertisement
Next Article