Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Maldives के राष्ट्रपति का भारत दौरा, Delhi पहुंचे मुइज्जू, PM Modi से करेंगे मुलाकात

06:17 PM Oct 06, 2024 IST | Abhishek Kumar

Maldives के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू पांच दिवसीय राजकीय यात्रा पर रविवार दोपहर नई दिल्ली पहुंचे। वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के निमंत्रण पर भारत आए हैं। अपनी पहली द्विपक्षीय यात्रा के दौरान, मुइज्जू राष्ट्रपति मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठकें करेंगे।

Maldives के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू पहुंचे दिल्ली

Maldives के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू पांच दिवसीय राजकीय यात्रा पर रविवार दोपहर नई दिल्ली पहुंचे। विदेश मंत्रालय (एमईए) के अनुसार, मालदीव के राष्ट्रपति अपने देश के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ मुंबई और बेंगलुरु भी जाएंगे, जहां वे व्यापारिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुइज्जू की यह यात्रा खासी अहमियत रखते है क्योंकि हाल के दिनो में भारत-मालदीव संबंध उतार-चढ़ाव से भरे रहे हैं। हालांकि पिछले कुछ समय से मालदीव के राष्ट्रपति लगातार ऐसे बयान दे रहे हैं जिससे जाहिर होता है कि वह भारत के साथ मजबूत रिश्ते बनाए रखना चाहते हैं।

15 अगस्त पर मोहम्मद मुइज्जू ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे गए शुभकामना संदेशों में दोनों पड़ोसी देशों के बीच 'अमूल्य साझेदारी' की सराहना की।मालदीव के राष्ट्रपति ने दोनों पड़ोसी देशों के बीच 'ऐतिहासिक और घनिष्ठ संबंधों' को मजबूत करने के लिए अपने प्रशासन की पूर्ण प्रतिबद्धता दोहराई।एक्स पर मुइज्जू ने लिखा, भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर, मैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के लोगों को हार्दिक बधाई देता हूं। हमारी स्थायी मित्रता, मालदीव(Maldives) और क्षेत्र में समृद्धि और विकास को बढ़ावा देने के लिए विकसित हुई है।

मुइज्जू भारत आगमन से पहले उनके कार्यालय ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, राष्ट्रपति डॉ. मुइज्जू मालदीव के विकास और वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले देशों के साथ द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, ताकि देश के लिए एक गतिशील और सक्रिय विदेश नीति सुनिश्चित हो सके। चर्चाएं द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने और दोनों देशों के बीच दीर्घकालिक संबंधों को और आगे बढ़ाने पर केंद्रित होंगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article