W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Maldives President मुइज्जू भारत के पांच दिवसीय दौरे पर, यह उनकी दूसरी यात्रा होगी

09:57 AM Oct 06, 2024 IST | Rahul Kumar
maldives president मुइज्जू भारत के पांच दिवसीय दौरे पर  यह उनकी दूसरी यात्रा होगी
Advertisement

Maldives President : मोहम्मद मुइज्जू 6 से 10 अक्टूबर तक भारत के स्टेट पर होंगे. चार महीनों में नई दिल्ली की यह उनकी दूसरी यात्रा होगी. मुइज्जू की यह भारत की पहली द्विपक्षीय यात्रा होगी. इससे पहले वे जून 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए नई दिल्ली आए थे।

Highlight

  •  4 महीने में दूसरी भारत यात्रा

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे
  • पांच दिवसीय यात्रा पर भारत आ रहे

प्रधानमंत्री मोदी की लक्ष्यद्वीप की तस्वीरो के बाद संबंधों में कटुता देखी गई थी

चीन समर्थक नेता के रूप में देखे जाने वाले मुइज्जू के आइसलैंड नेशन की कमान संभालने के बाद भारत और मालदीव के बीच संबंध तनावपूर्ण हो गए मुइज्जू के सत्ता में आने के लिए इंडिया आउट अभियान के बाद सत्ता में आए, जहां उन्होंने मालदीव से भारतीय सैनिकों और सहायक कर्मचारियों की कप वापस भेजने की पेशकश की जिसके बाद भारत के साथ संबंधो थोड़ी कटुता देखि गई।

मालद्वीप के पर्यटक को भी भारी झटका लगा था

सत्ता बम आने के बाद , मुइज्जू कैबिनेट के कुछ मंत्रियों द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने के बाद कूटनीतिक विवाद शुरू हो गया, क्योंकि मोदी ने अपने सोशल मीडिया पर लक्षद्वीप का प्रचार करते हुए कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं. उन मंत्रियों को कैबिनेट से हटा दिया गया, जिससे के बाद मालद्वीप को आर्थिक क्षति उठानी पड़ी

2024 के पीएम मोदी के शपथ में शिरकत की

हालांकि, मालदीव द्वारा अपने आर्थिक विकास, सुरक्षा और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार करने के बाद दोनों पक्षों ने तनावपूर्ण संबंधों को सुधारने की कोशिश की. इस साल जून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के बाद अपने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए मुइज्जू को नई दिल्ली बुलाया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Rahul Kumar

View all posts

Advertisement
Advertisement
×