Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

मल्लिकार्जुन खड़गे ने PM मोदी पर किया पलटवार, कहा- कांग्रेस को कोसने के बजाय भाजपा के कुशासन के बारे में बोलना चाहिए

गुजरात में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कांग्रेस की आलोचना किये जाने को लेकर विपक्षी दल के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बृहस्पतिवार को उन पर पलटवार करते हुए कहा

04:05 PM Nov 24, 2022 IST | Desk Team

गुजरात में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कांग्रेस की आलोचना किये जाने को लेकर विपक्षी दल के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बृहस्पतिवार को उन पर पलटवार करते हुए कहा

गुजरात में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कांग्रेस की आलोचना किये जाने को लेकर विपक्षी दल के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बृहस्पतिवार को उन पर पलटवार करते हुए कहा कि उसे (कांग्रेस को) कोसने के बजाय प्रधानमंत्री को राज्य में भाजपा के ‘‘कुशासन’’ के बारे में बोलना चाहिए।
Advertisement
कांग्रेस को घेरने की कोशिश की 
प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति चुनाव में आदिवासी समुदाय की महिला द्रौपदी मुर्मू का समर्थन नहीं करने को लेकर बुधवार को कांग्रेस को घेरने की कोशिश की थी। उन्होंने विपक्षी दल पर गुजरात में उसके शासन के दौरान वोट बैंक की राजनीति, भाई-भतीजावाद, संप्रदायवाद और ‘‘असामाजिक तत्वों’’ का समर्थन करने का आरोप लगाया था।
विधानसभा के लिए दो चरणों में हो रहे है चुनाव 
खड़गे ने प्रधानमंत्री पर पलटवार करते हुए एक ट्वीट में कहा,‘‘नरेंद्र मोदी जी, कांग्रेस को कोसने के बजाय भाजपा के कुशासन पर बोलिये!’’उन्होंने सवाल किया,‘‘गुजरात के बच्चों का भविष्य क्यों बिगाड़ा? क्यों कुपोषित, कम वजन वाले बच्चों के मामले में गुजरात 30 राज्यों में 29वें स्थान पर है? क्यों शिशु मृत्यु दर में राज्य 19वें स्थान पर है?’’
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘27 वर्षों का हिसाब दीजिए, गुजरात जवाब मांगता है।’’राज्य की 182 सदस्यीय विधानसभा के लिए दो चरणों में चुनाव हो रहे हैं, जिसके तहत एक और पांच दिसंबर को मतदान होगा। मतगणना आठ दिसंबर को होगी। कुल 1,621 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
Advertisement
Next Article