Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

मल्लिकार्जुन खड़गे ने PM मोदी के मृत पिता का किया अपमान, भाजपा का आरोप

02:30 PM Nov 18, 2023 IST | Prateek Mishra

भाजपा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मृत पिता का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि वह इससे गांधी परिवार को यह साबित कर रहे हैं कि वह कांग्रेस अध्यक्ष बनने के लिए सही व्यक्ति क्यों हैं।

HIGHLIGHTS

भाजपा IT सेल के हेड अमित मालवीय ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के एक चुनावी भाषण के वीडियो को शेयर करते हुए एक्स पर पोस्ट कर कहा, मिस्टर खड़गे प्रधानमंत्री मोदी को अपशब्द कहकर और उनके मृत पिता, जो कभी राजनीति में नहीं थे, का अपमान करके गांधी परिवार को यह साबित कर रहे हैं कि वह कांग्रेस अध्यक्ष बनने के लिए सही व्यक्ति क्यों हैं। मालवीय ने विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की करारी हार की भविष्यवाणी करते हुए आगे यह भी कहा कि इन चुनावों में करारी हार को देखते हुए ऐसा लगता है कि कांग्रेस बौखला गई है।

 

 

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article