यूपी में न्याय मांगने जाओ तो पीड़ित को ही बना दिया जाता है आरोपी : ममता बनर्जी
ममता बनर्जी ने उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि यूपी में न्याय मांगने वाली लड़कियों को ही आरोपी बना दिया जाता है, जबकि बंगाल में ऐसा नहीं है।
04:26 PM May 05, 2022 IST | Desk Team
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि यूपी में न्याय मांगने वाली लड़कियों को ही आरोपी बना दिया जाता है, जबकि बंगाल में ऐसा नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने विपक्ष को चेतावनी देते हुए कहा कि मेरे खिलाफ साजिश रचने का कोई फायदा नहीं है।
Advertisement
कोलकाता में गुरुवार को एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ममता ने कहा, बंगाल अन्य राज्यों से बेहतर है। यूपी में आज लड़कियां इंसाफ के लिए जाती हैं तो पीड़िता को ही आरोपी बना दिया जाता है। लेकिन यहां ऐसा नहीं होता। मैं अपने लड़के-लड़कियों (पार्टी कार्यकर्ताओं) को भी नहीं छोड़ती, अगर वे दोषी हैं। लेकिन कुछ लोग फर्जी वीडियो फैलाते हैं।
गहलोत सरकार की वोट बैंक और तुष्टिकरण की राजनीति ने राज्य को दंगो की भट्टी में झोंक दिया : बीजेपी
उन्होंने कहा, हमारी सरकार को 11 साल हो गए हैं। अगर किसी में हिम्मत है, तो वे मुझे चुनौती दे सकते हैं और इन 11 वर्षों में मैंने जो किया है उसका सामना कर सकते हैं। मेरे खिलाफ बात करने, गुमराह करने और साजिश रचने का कोई फायदा नहीं है।
ममता बनर्जी ने कहा, मुझे परवाह नहीं है कि दूसरे मेरे बारे में क्या कहते हैं। मुझे अपने लोगों के लिए लोकतंत्र की परवाह है। यहाँ दुर्गा पूजा मनाने वाले ईद भी मनाते हैं। हम सभी त्योहार एक साथ मनाते हैं। राजनीति करने के लिए आपको सामाजिक कार्य करना होगा। आज मैं एक बार फिर अपनी माताओं और बहनों के सामने शपथ लेती हूं कि जब तक मैं नहीं जिऊंगी तब तक बंगाल के लिए काम करूंगी। और बंगाल भारत को राह दिखाएगा।
Advertisement