Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

अल्पसंख्यक समुदाय से ममता बनर्जी की अपील- फिर खेल होगा, एकजुट रहें

06:00 PM Dec 06, 2023 IST | Prateek Mishra

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को राज्य के अल्पसंख्यक समुदाय से एकजुट रहने का आह्वान किया है। उनका कहना है कि किसी भी तरह के विभाजन से भाजपा को मजबूत होने में मदद मिलेगी। ममता बनर्जी ने कहा, बहुत नकारात्मक प्रचार हो रहा है। उस पर विश्वास मत करो। यदि आप विभाजित हो गए तो उस विभाजन से भाजपा को फायदा होगा। इसलिए आज एकजुट रहने की शपथ लेने का दिन है।

मुख्यमंत्री ने यह बात एक मोबाइल मैसेज में कही, जिसे बुधवार दोपहर तृणमूल कांग्रेस के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की बैठक में सुनाया गया। ममता ने इस अवसर पर बोलते हुए खेला होबे (खेल होगा) नैरेटिव का भी जिक्र किया, जो उनकी पार्टी के युवा नेतृत्व द्वारा गढ़ा गया था और 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले बेहद लोकप्रिय हुआ था। ''आप एकजुट रहें और फिर से खेल होगा।''

विपक्ष एकजुट रहेगा तो भाजपा को जा सकता है हराया

राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में भाजपा की भारी जीत के लिए एक बार फिर कांग्रेस को दोषी ठहराते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, इन तीन राज्यों में विपक्षी वोटों के विभाजन के कारण भगवा खेमे ने चुनावी लाभ उठाया। ममता ने कहा कि वह सही मायनों में भाजपा की जीत नहीं थी। विपक्ष एकजुट रहेगा तो भाजपा को हराया जा सकता है। बंगाल भाजपा की हार चाहता है। बंगाल की नजर किसी कुर्सी पर नहीं है। वह सिर्फ आम लोगों के लिए संघर्ष करेगा। भाजपा हमेशा लोगों को बांटना चाहती है। हमें एकजुट रहकर इसे विफल करना है। इस मौके पर उन्होंने भाजपा पर धर्म के नाम पर लोगों को गुमराह करने का भी आरोप लगाया। मुख्यमंत्री ने कहा, हम सभी धार्मिक स्थलों का सम्मान करते हैं। लेकिन हम उन धार्मिक स्थलों के नाम पर राजनीति करने के खिलाफ हैं।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article