Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgets
vastu-tips | Festivals
Explainer
Advertisement

'दाऊद इब्राहिम आतंकवादी नहीं...', ये क्या बोल गईं ममता कुलकर्णी? जानें D गैंग से कनेक्शन पर क्या बोलीं एक्ट्रेस

07:19 PM Oct 30, 2025 IST | Amit Kumar
Mamta Kulkarni News , credit (S-M)

Mamta Kulkarni News: 90के दशक की फेमस एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने अब फिर सुर्खियां बटोरी हैं। इसी साल के शुरुआत में उन्हें किन्नर अखाड़े का महामंडलेश्वर बनाया गया था। लेकिन इस पद को स्वीकार करने और कुछ समय बाद विवाद होने के कारण उन्हें अखाड़े से निकाल भी दिया गया। इसके बावजूद ममता किन्नर समुदाय से जुड़े रहने की खबरों में बनी रही। हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Mamta Kulkarni News: दाऊद इब्राहिम पर उनका विवादित बयान

वीडियो में ममता कहती दिखीं कि उनका दाऊद इब्राहिम से 'कोई लेना-देना नहीं' है। उनका कहना था, 'किसी एक का नाम जरूर था। लेकिन आप देखिए, उसने देश के अंदर कोई बॉम्ब ब्लास्ट या एंटी नेशनल काम नहीं किया था। मैं उसके साथ तो नहीं हूं, लेकिन वो कोई आतंकवादी नहीं है।' वे आगे कहती हैं कि “जब दाऊद का नाम आता है और मेरा नाम उसके साथ जुड़ा है, उसने मुंबई में कभी बॉम्ब ब्लास्ट नहीं किया है। कभी सुना है? मैं दाऊद से कभी मिली भी नहीं।”इस बयान के बाद सोशल मीडिया और मीडिया में फिर चर्चा शुरू हो गई है कि आखिर कैसे उसकी चर्चा उनके नाम से जुड़ी रही।

Advertisement
Mamta Kulkarni News , credit (S-M)

Mamta Kulkarni on Dawood: अंडरवर्ल्ड कनेक्शन की अफवाहें

ममता कुलकर्णी का नाम लंबे समय से अंडरवर्ल्ड दुनिया के साथ जोड़ा जाता रहा है। कहा जाता है कि उनका कथित संबंध छोटा राजन से था। खासकर फिल्म चाइना गेट के सेट पर एक हादसा होने के बाद ऐसी चर्चाएँ और तेज हो गई थीं। इस वजह से उन्हें उस फिल्म से बाहर कर दिया गया था, लेकिन कुछ समय बाद वे फिर फिल्म में लौट आईं। बता दें कि इन अफवाहों के चलते ममता का फिल्मी करियर धीरे-धीरे उतरने लगा। उन्हें यह भी कहा गया कि छोटे राजन की धमकियों के कारण उन्होंने पीछे हटना पड़ा था।

Mamta Kulkarni News , credit (S-M)

Mamta Kulkarni Viral Video: ड्रग्स तस्करी मामलों में भी जुड़ा नाम

ममता के जीवन में विवाद सिर्फ अंडरवर्ल्ड कनेक्शन तक सीमित नहीं रहे। उन्हें लगने लगा कि ड्रग्स तस्करी मामले में उनका नाम सामने आ गया है। खबरें यह थीं कि उन्होंने ड्रग माफिया विक्की गोस्वामी से शादी की है। इस तरह की खबरों ने उनके लिए मुश्किलें और बढ़ा दीं, और उन्हें देश छोड़कर जाना पड़ा था। साल 2000 में भारत से बाहर रुख करने के बाद उनकी आखिरी फिल्म 2002 में रिलीज हुई थी, इसके बाद वो फिल्मी दुनिया से लगभग गायब हो गईं।

Mamta Kulkarni News , credit (S-M)

विक्की गोस्वामी का किया जिक्र

ममता ने अपने स्पष्टीकरण में विक्की गोस्वामी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एक समय वो विक्की गोस्वामी से जुड़ी थीं और यह कि वह कभी किसी राष्ट्र-विरोधी गतिविधि में शामिल नहीं थे। विक्की गोस्वामी एक कथित ड्रग तस्कर माने जाते हैं जिनके डी‑कंपनी से संबंध होने की बात सामने आती रही है। ममता ने इस संबंध को भी भले ही स्वीकार किया, लेकिन इसके साथ यह स्पष्ट किया कि किसी भी गैरकानूनी गतिविधि में उनकी कोई भूमिका नहीं थी।

ममता कुलकर्णी का बॉलीवुड सफर

ममता कुलकर्णी ने 1990-के दशक में अभिनय की दुनिया में कदम रखा और जल्दी ही ग्लैमरस अभिनेत्री के रूप में लोकप्रिय हुईं। उनकी फिल्मों में करण अर्जुन, बाजी, सबसे बड़ा खिलाड़ी, चाइना गेट जैसी हिट फिल्में शामिल हैं। समय के साथ उन्होंने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली, लेकिन आज भी उनका नाम किसी न किसी विवाद या चर्चा के कारण सामने आता रहता है।

यह भी पढ़ें: Mumbai Hostage Case में बड़ा एक्शन, बच्चों को बंधक बनाने वाला रोहित आर्या पुलिस की गोलीबारी में मारा गया

Advertisement
Next Article