For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

ममता ने Modi सरकार पर साधा निशाना , कहा -गैर-राजग शासित राज्यों में सरकार गिराने की कोशिश कर रही है BJP

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस नेता अनुब्रत मंडल को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार किए जाने के कारण पर सवाल उठाते हुए रविवार को भारतीय जनता पार्टी नीत केंद्र सरकार पर निशाना साधा।

02:24 AM Aug 15, 2022 IST | Shera Rajput

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस नेता अनुब्रत मंडल को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार किए जाने के कारण पर सवाल उठाते हुए रविवार को भारतीय जनता पार्टी नीत केंद्र सरकार पर निशाना साधा।

ममता ने modi सरकार पर साधा निशाना   कहा   गैर राजग शासित राज्यों में सरकार गिराने की कोशिश कर रही है bjp
 पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता अनुब्रत मंडल को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा गिरफ्तार किए जाने के कारण पर सवाल उठाते हुए रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार पर निशाना साधा।
Advertisement
बनर्जी ने दावा किया कि भाजपा राज्यों में गैर-राजग नीत सरकारों को गिराने की कोशिश कर रही है।
75वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बेहाला में एक समारोह में उन्होंने कहा, ”बिना सबूत के आप किसी व्यक्ति पर आरोप कैसे लगा सकते हैं।”
बनर्जी ने दावा किया कि भाजपा उनसे डरती है, इसलिए ”उनकी छवि को धूमिल” करने के लिए एजेंडा तैयार कर रही है। उन्होंने कहा, यदि कोई अवैध गतिविधि होती है तो कानून अपना काम करता। ‘‘केशतो (अनुब्रत मंडल) को क्यों गिरफ्तार किया गया? उसने क्या किया?”
Advertisement
सीबीआई ने मंडल को पशु तस्करी के एक प्रकरण की जांच में कथित रूप से सहयोग नहीं करने के लिए गिरफ्तार किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि एजेंसियों का इस्तेमाल ”केवल लोगों को बदनाम” करने के लिए किया जा रहा है। बनर्जी ने कहा, ”ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि उन्हें पता है कि नरेंद्र मोदी 2024 में नहीं जीतेंगे।”
बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा बंगाल में टीएमसी को कमजोर करने की कोशिश कर रही है। टीएमसी प्रमुख ने कहा, ”क्या आपने रॉयल बंगाल टाइगर देखा है? नहीं, तो आइए और देखिए।” उन्होंने कहा कि भाजपा अपने समक्ष किसी भी विपक्षी दल को नहीं देखना चाहती है। उन्होंने कहा, ”मैं स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर यह कहने आई हूं कि मैं मर जाऊंगी लेकिन डरूंगी नहीं…हम लड़ते रहेंगे।”
उन्होंने राज्य में अपने सहयोगियों के साथ ”जेल भरो आंदोलन” शुरू करने की धमकी दी।
उन्होंने कहा, ”अगर एक केश्तो को गिरफ्तार किया जाता है, तो लाखों केश्तो सड़कों पर उतर आएंगे।”
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
×