Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

घायल तेंदुए की तस्वीर खींचने के लिए शख्स ने दांव पर लगायी जान, अचानक हुआ हमले का शिकार

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे एक शख्स घायल तेंदुए के कुछ ज्यादा ही करीब जाने की कोशिश करता है और अपनी इस गलती की वजह से वो तेंदुए के हमले का शिकार हो जाता है।

05:31 AM Aug 23, 2019 IST | Ujjwal Jain

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे एक शख्स घायल तेंदुए के कुछ ज्यादा ही करीब जाने की कोशिश करता है और अपनी इस गलती की वजह से वो तेंदुए के हमले का शिकार हो जाता है।

कहा जाता है बिल्ली के परिवार से कभी छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए और खासकर अगर वो बिल्लियां बड़ी हो जैसे बाघ या फिर चीता। ये वो जानवर नहीं है जिन्हे आसानी से काबू किया जा सके। इनके आसपास बेवकूफी करना इंसान को भरी पड़ जाता है और ऐसा ही कुछ एक शख्स के साथ हुआ। 
Advertisement
जी हां हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे एक शख्स घायल तेंदुए के कुछ ज्यादा ही करीब जाने की कोशिश करता है और अपनी इस गलती की वजह से वो तेंदुए के हमले का शिकार हो जाता है।  
आईएफएस परवीन कासवां  ने ट्विटर पर ये वीडियो पोस्ट किया है और कैप्शन में लिखा है , ” एक तेंदुआ गाड़ी से टकराकर घायल हो गया था लेकिन एक आदमी तेंदुए की तस्वीर खींचने के लिए उसके नजदीक चला गया। इसके बाद तेंदुए ने उस शख्स को सबक सिखाया कि जंगली जानवरों की इज्जत करनी चाहिए।  इस आदमी की तरह हरकत न करें। वन्य जीवों को भी शांति चाहिए। 
वीडियो में आप देख सकते है, तेंदुआ सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ा होता है और उसके आस पास लोगों की भीड़ वीडियो और तस्वीरें खींचने में लगी थी।  तभी एक शख्स तेंदुए के कुछ ज्यादा ही नजदीक जाकर तस्वीर लेने की कोशिश करता है। 
तेंदुआ घबराहट में इस शख्स पर हमला कर देता है और वहां मौजूद भीड़ डर कर इधर उधर भागने लगती है। घायल होने के बावजूद तेंदुआ इस शख्स पर हमला करने में सफल हो जाता है पर शख्स की खुशकिस्मती थी की तेंदुआ ने उसे खाने की कोशिश नहीं की पर चेतावनी देकर छोड़ दिया। 

ये घटना इस शख्स को जिंदगी भर के लिए एक सबक देकर गयी है की खतरे के इतने  नजदीक नहीं जाना चाहिए जिससे मजा सजा में न बदल जाये। जैसे की आईएफएस ने उल्लेख किया वन्य जीवों को भी अपने लिए जगह चाहिए।  इंसानों ने उनकी जगह पर कब्जा किया है पर फिर भी उन्हें शांति से रहने का हक़ है। 

जन्माष्टमी के खास अवसर पर कृष्ण नगरी के इन मंदिरों के दर्शन जरूर करें

Advertisement
Next Article