टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में राष्ट्रीय ध्वज के अपमान के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में राष्ट्रीय ध्वज का अनादर करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उक्त व्यक्ति के बारे में माना जा रहा है कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ है। यह जानकारी पुलिस ने शुक्रवार को दी।

11:49 PM Apr 29, 2022 IST | Shera Rajput

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘बुधवार शाम को, राष्ट्रीय ध्वज के अनादर से संबंधित सूचना प्राप्त हुई थी। बताया गया था कि नौशेरा में एक उप-जिला अस्पताल की इमारत पर फहराये गए राष्ट्रीय ध्वज का एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपमान किया गया।’’
राष्ट्रीय गौरव के अपमान की रोकथाम अधिनियम की धारा 2 के तहत मामला दर्ज 
उन्होंने बताया कि इसके बाद नौशेरा थाने की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय गौरव के अपमान की रोकथाम अधिनियम की धारा 2 के तहत मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू कर दी गई। 
विशेष जांच दल का गठन
उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया। उन्होंने कहा कि एक संदिग्ध की पहचान कौशल के रूप में हुई है।
अधिकारी ने कहा कि रिपोर्ट के अनुसार वह मानसिक रूप से अस्वस्थ है और उसकी जांच करायी जाएगी।
अधिकारी ने कहा कि अधिकारी यह भी देख रहे हैं कि कहीं कुछ लोगों ने उसका इस्तेमाल शरारत करने के लिए तो नहीं किया। राजौरी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहम्मद असलम ने मामले में निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।
Advertisement
Next Article