Top NewsindiaWorldViral News
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabjammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariBusinessHealth & LifestyleVastu TipsViral News
Advertisement

महिला डॉक्टर से रेप और ब्लैकमेल करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

09:44 AM Nov 16, 2023 IST | Yogita Tyagi

मुंबई से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पुलिस ने बताया कि, यहाँ एक डॉक्टर से रेप करने के बाद उसे ब्लैकमेल करने के आरोप में एक 38 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। मुंबई पुलिस के अनुसार, महिला ने साउथ मुंबई के गामदेवी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी ने ताड़देव इलाके के एक क्लब में बैडमिंटन सेशन के दौरान उससे दोस्ती की थी।

Advertisement

महिला को दी धमकी

पुलिस के मुताबिक, महिला शादीशुदा थी लेकिन इस दौरान कुछ घरेलू मुद्दों के कारण अपने पति के साथ नहीं रह रही थी। महिला ने आरोप लगाया कि उस व्यक्ति ने इस मामले पर उससे बात करने की पेशकश की थी, लेकिन जब वह उससे मिलने गई, तो आरोपी ने उसकी ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला दिया, जिसके बाद वह बेहोश हो गई और उसने उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। अक्टूबर में उसने महिला से पैसे मांगे, जब उसने पैसे देने से इनकार कर दिया तो उसने फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दी। पुलिस ने कहा कि उस व्यक्ति को भारतीय दंड संहिता की धारा 376 बलात्कार करने और 384 जबरन वसूली करने के तहत गिरफ्तार किया गया है और आगे की जांच जारी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article