टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

जब पुणे पुलिस से शख्स ने ट्विटर पर मांगा लड़की का फोन नंबर,मिला करारा जवाब

अब लोग एक ट्वीट के माध्यम भी पुलिस से सहायता मांग सकते हैं और मांगे भी क्यों नहीं भाई इंडिया डिजीटल जो हो चुका है।

10:10 AM Jan 13, 2020 IST | Desk Team

अब लोग एक ट्वीट के माध्यम भी पुलिस से सहायता मांग सकते हैं और मांगे भी क्यों नहीं भाई इंडिया डिजीटल जो हो चुका है।

अब लोग एक ट्वीट के माध्यम भी पुलिस से सहायता मांग सकते हैं और मांगे भी क्यों नहीं भाई इंडिया डिजीटल जो हो चुका है। हाल ही में 11 जनवरी को निधि दोषी नाम की एक महिला ट्विटर यूजर ने @PuneCityPolice को टैग करते हुए सवाल किया है क्या उन्हें धोनरी पुलिस स्टेशन का नंबर मिल पाएगा। फिर क्या था महिला को पुणे पुलिस ने धनोरी पुलिस चौकी का नंबर थामा दिया। मगर इसी बीच Chiklu नाम के यूजर ने पुणे पुलिस से उस महिला का नंबर ही मांग लिया। इसके बाद पुलिस ने इस शख्स को कुछ ऐसा जवाब दिया जिसके बाद से यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से छाया हुआ है। 
धनोरी पुलिस स्टेशन का नंबर मांगा
निधि दोषी नाम की इस महिला ने पुणे पुलिस को एक ट्वीट करते हुए लिखा क्या मुझे धनोरी पुलिस स्टेशन का नंबर मिल सकता है। प्लीज बहुत जरूरी है। इसके बाद पुलिस ने महिला को जवाब देते हुए लिखा,जी मैडम 020-27171190 यह धनोरी पुलिस चौकी का नंबर है।

Advertisement

इसके बाद शख्स ने मांगा पुलिस से लड़की का नंबर

बाद में Chiklu  नाम के यूजन ने पुणे पुलिस को लिखा क्या मुझे इनका नंबर मिल सकता है प्लीज। जब इस लड़के ने महिला का नंबर मांगा तब पुणे पुलिस ने लिखा सर फिलहाल तो हमें आपके नंबर बहुत दिलचस्पी है। यह जानने के लिए कि आपको उस महिला का नंबर किस लिए चाहिए। आप हमें सीधा मैसेज करें। हम प्राइवेसी की रिस्पेक्ट करते हैं। 

लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन… 


Chiklu ने कहा करना चाहता हूँ लड़की की मदद 
इसके बाद लड़के ने पुलिस के ट्वीट के जवाब में कहा कि मैं एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते मैं उस लड़की की सहायता करना चाहता था,लेकिन मेरी बात को गलत अर्थो में लिया गया है। 

Advertisement
Next Article