W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

मगरमच्छ के मुँह में शख़्स ने डाला अपना हाथ, देखिए फिर क्या हुआ

सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है ।जिसे देखकरआप हैरान रह जाएंगे दरअसल चौंकाने वाले इस वीडियो में साफ़ तौर पर देखा जा सकता है कि एक शख़्स अपने हाथ को मगरमच्छ के मुँह में डाल रहा हैं। इसके बाद जो कुछ हुआ तो आपको हिला देगा ।

03:33 PM Dec 14, 2022 IST | Desk Team

सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है ।जिसे देखकरआप हैरान रह जाएंगे दरअसल चौंकाने वाले इस वीडियो में साफ़ तौर पर देखा जा सकता है कि एक शख़्स अपने हाथ को मगरमच्छ के मुँह में डाल रहा हैं। इसके बाद जो कुछ हुआ तो आपको हिला देगा ।

मगरमच्छ के मुँह में शख़्स ने डाला अपना हाथ  देखिए फिर क्या हुआ
Advertisement
सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसे देखकरआप हैरान रह जाएंगे दरअसल चौंकाने वाले इस वीडियो में साफ़ तौर पर देखा जा सकता है कि एक शख़्स अपने हाथ को मगरमच्छ के मुँह में डाल रहा हैं। इसके बाद जो कुछ हुआ तो आपको हिला कर रख देगा ।
Advertisement
चौकाने वाली वीडियो आयी  सामने 
दरअसल सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां कब क्या वायरल हो जाए कभी कुछ कहा नहीं जा सकता है। यहां कभी बहुत हंसाने वाले वीडियो सामने आते हैं तो कई बार ऐसा कुछ सामने आता है कि आंखें फटी की फटी रह जाती हैं। अभी एक ऐसा ही चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो एक शख्स से जुड़ा है जो मगरमच्छ के साथ खेलता हुआ नजर आया है।
वीडियो को मिले लाखों व्यूज 
Advertisement
हैरान करने वाला शख्स का ये वीडियो कुछ ही समय में हजारों बार देखा जा चुका है और नेटिजन भी जमकर कमेंट कर रहे हैं.वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स मगरमच्छ की पीठ पर बैठा है। इसमें उसका चेहरा खतरनाक जीव के दांतों के ठीक ऊपर है. वीडियो का ये हिस्सा काफी डरावना लगता है. मगर शख्स इससे भी आगे बढ़कर ऐसा कुछ करता है कि आसपास खड़े लोग भी दातों तले उंगली दबाते रह गए।  दरअसल मगरमच्छ के दांतों के ऊपर अपना चेहरा रखे शख्स धीरे-धीरे अपना हाथ ऊपर उठाता है। फिर वो बहुत सावधानी से अपना हाथ मगरमच्छ के जबड़ों के बीच ले जाने लगता है। वो पहले अपना दांया हाथ मगरमच्छ की आंख पर रखता और फिर बांया हाथ उसके दांतों के बीच ले जाता है। शख्स ऐसा सिर्फ सेकंड भर तक ही करता है कि अचानक मगरमच्छ ने गोली की रफ्तार से अपना मुंह बंद किया।
वीडियो को देखकर डर गए लोग  
वीडियो में ये नजारा देख लोग भी खासे डर गए। मानो खतरनाक जीव ने उसका हाथ दबोच लिया हो. मगर शख्स की रफ्तार भी मगरमच्छ से तेज निकली और उसने अपना हाथ पहले ही खींच लिया.बहरहाल इस वीडियो को देखकर सभी हैरान रह गए और इसी वजह से ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×